Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहोत्सव में पहुंची मशहूर गायिका मधुबंती बागची:'आई गिरी नंदिनी' गाने से की शुरुआत, 'उई अम्मा' गाने पर झूमे दर्शक

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में चल रहे ताज महोत्सव में आज मशहूर गायिका मधुबंती बागची पहुंचीं, जिन्होंने ‘आज की रात’ और ‘उई अम्मा’ जैसे हिट गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लाइव कंसर्ट में सभी झूम के नजर आए। आगरा के ताज महोत्सव में रविवार को मशहूर गायिका मधुबंती बागची ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने अपने चर्चित भक्ति गीत ‘आई गिरि नंदिनी’ से की, जिसके बाद उन्होंने ‘आज की रात’ और ‘उड़ी अम्मा’ जैसे हिट गीतों के साथ कई लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति दी। मंच पर उन्होंने ‘रोशनी ही रोशनी है’, ‘ज़रा ज़रा’ और ‘ये भीगी भीगी रातें’ जैसे गीत भी गाए, जिन पर दर्शक झूमते और साथ गुनगुनाते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान पंडाल तालियों और हूटिंग से गूंजता रहा। कई दर्शकों ने मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर माहौल को और भी खास बना दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोगों ने जमकर आनंद लिया। इससे पहले महोत्सव में परमिश वर्मा और नीरज श्रीधर जैसे कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित कर चुके हैं। रोजाना आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश की विविध कला और परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है। महोत्सव के समापन में अब केवल दो दिन बाकी हैं, ऐसे में अंतिम दिनों में भीड़ लगातार बढ़ती नजर आ रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं और करीब 500 स्टॉल्स पर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, ज्वेलरी, लकड़ी व क्रॉकरी के सामान की खूब बिक्री हो रही है। वहीं मेले में आए लोग पपेट शो, राजस्थानी लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आनंद लेते नजर आ रहे हैं। बच्चों के लिए झूले और गेम्स भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, डीएफओ सहित कई अधिकारी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि आगे भी इसी तरह के भव्य और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आगरा वासियों और पर्यटकों को संस्कृति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलता रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में मिलावटखोरों पर FSDA का चला बुलडोजर:209 किलो मिठाई कराई नष्ट, होली को लेकर अभियान जारी
    Next Article
    भाजपा ने उमर खालिद से राहुल गांधी की तुलना की:दिल्ली में पोस्टर लगे, लिखा- अराजकता का तरीका एक, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment