Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेजरफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 की मौत:हाथ-पैर की हड्डियां टूटी, सिर फटे, SI की तैयारी कर रहे छात्र और GNM छात्रा की गई जान

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दो छात्रों को कुचल दिया। जिसमें स्कूटी सवार प्रतियोगी छात्र और जीएनएम छात्रा मौत हो गई। हादसा जाजमऊ चौकी से लगभग 50 मीटर पहले हुआ। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार दोनों युवक-युवती लखनऊ से कानपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। जिससे दोनों की हाथ-पैर टूट गए सिर में गंभीर चोटें लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश भी देर से की। कुछ ही पलों में हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जाजमऊ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों उन्हें दोनों को मृतक घोषित कर दिया। घटना गंगाघाट थाना क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना उन्नाव के जाजमऊ चौकी के पास की है। जहां स्कूटी सवार छात्र-छात्रा की डंपर से कुचल कर मौत हो गई। दोनो दोस्त थे और साथ में आते-जाते थे। मृतकों की पहचान कानपुर के काकादेव के निवासी ज्ञान सिंह सोनकर (28) और बर्रा आठ निवासी भूमिका सिंह (27) के रूप में हुई है। ज्ञान सिंह लखनऊ में रहकर एसआई (दरोगा) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। परिवार के अनुसार, वे पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर थे और जल्द ही परीक्षा देने वाले थे। वहीं भूमिका सिंह ऐरा मेडिकल कॉलेज में जीएनएम की छात्रा थी। दोनों ही अपने करियर को लेकर उत्साहित थे। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में रोना-पीटना मच गया। परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। जो बच्चे अपने सपनों की ओर बढ़ रहे थे, उनकी जिंदगी हाईवे पर खत्म हो गई। होली पर घर आ रही थी बिटिया.. भूमिका के चाचा सुनील पटेल ने बताया, जो एक्सीडेंट हुआ है, उसमें हमारी भतीजी, हमारी बिटिया की मौत हो गई है। वह लखनऊ में पढ़ाई कर रही थी और होली की छुट्टियों में घर वापस कानपुर आ रही थी। उन्होंने बताया, कानपुर गंगा के पुल के पहले एक्सीडेंट हुआ। सुनील पटेल के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब उनकी भतीजी स्कूटी से कानपुर की ओर आ रही थी। टक्कर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, डंपर से टक्कर हुई थी। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया है। प्रशासन से किसी विशेष कार्रवाई की मांग के सवाल पर सुनील पटेल ने बेहद भावुक स्वर में कहा, कार्रवाई क्या चाहते हैं, अब जो होनी थी वो तो हो ही गई है, बिटिया चली गई है। उनके इस बयान से परिवार के गहरे दुख और टूटे हुए मनोबल का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के वक्त उनकी भतीजी के साथ एक युवक भी था, जो लखनऊ में ही उसके साथ पढ़ाई करता था। वो दोनों लोग वहीं लखनऊ में पढ़ते थे। डंपर कब्जे में, चालक से पूछताछ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पहले भी कई हादसों की वजह बन चुकी है। ---------------------------------- पढ़ें पूरी खबर… झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर...VIDEO:300 मीटर दूर पेड़ से लटककर जान दी, ब्रेकअप से नाराज था झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में पौधारोपण का बना विश्व-रिकाॅर्ड:PM मोदी के गाेद लिए गांव में 350 बीघा में 'शहरी वन', गिनीज बुक में दर्ज हुआ
    Next Article
    BHU में एक्सीडेंट में छात्र की मौत पर हंगामा:ट्रामा सेंटर के डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप, स्टूडेंट बोले-यहां मांगा जा रहा है पैसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment