Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेली लॉ गरीबों, जरूरतमंदों के लिए उपयोगी:प्रतापगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम; घर बैठे मिलेगी कानूनी सहायता

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के विकास भवन सभागार में बुधवार को टेली लॉ योजना पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) वीएलई ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतापगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन शम्भवी जी भी उपस्थित रहीं। राज्य समन्वयक टेली लॉ वागीश सिंह ने बताया कि डिजिटल युग में टेली लॉ गरीबों और जरूरतमंदों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से उन्हें घर बैठे कानूनी सहायता उपलब्ध हो रही है। उन्होंने जोर दिया कि यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का एक भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है। सिंह ने कहा कि प्रारंभिक कानूनी सलाह मिलने से नागरिक अपने अधिकारों को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। कई मामलों में विवाद अदालत तक पहुंचने से पहले ही सुलझ रहे हैं। उन्होंने वीएलई को टेली लॉ का सबसे मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका से ग्रामीण व वंचित वर्ग को समय पर कानूनी मार्गदर्शन मिल रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शम्भवी जी ने इस योजना को आम जनमानस के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि यह लोगों को उनके अधिकारों की रक्षा करने और न्याय को सुलभ बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने 22 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित होने वाले मेगा कैंप की भी जानकारी दी। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर उपस्थित वीएलई और प्रतिभागियों को न्याय, समानता और विधि के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में सीएससी सीनियर मैनेजर योगेश मिश्रा ने उपस्थित वीएलई को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड और आईआरसीटीसी सहित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से संचालित सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वीएलई के प्रश्नों का समाधान भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल:शादी के कार्ड बांटकर लौटते समय बाइक खंभे से टकराई
    Next Article
    फिरोजाबाद में वार्ड 62 के लोग धरने पर बैठे:सड़क निर्माण का काम शुरू न होने से आक्रोश, भूमि पूजन भी हो चुका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment