Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तालाब में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत:एटा में सुबह उतराता मिला शव, दादा के पीछे-पीछे गया था

    1 day ago

    4

    0

    एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के नगला भूड़ में तालाब में डूबने से 3 साल के अनमोल की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव तालाब में तैरता मिला। परिजनों ने शव बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। बाबा के पीछे-पीछे घर से निकला था अनमोल अनमोल गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अपने बाबा रूप सिंह के पीछे-पीछे घर से निकला था। रूप सिंह भैंस चराने जा रहे थे। अनमोल गांव के तालाब के पास खेलने लगा और गहरे पानी में डूब गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद बागवाला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उसका शव तालाब में मिला। घर में सबसे छोटा था अनमोल अनमोल के पिता मनोज कुमार गुड़गांव में फ्रिज और एसी की मरम्मत का काम करते हैं। उसके दो बड़े भाई हैं अंशुल (7) और मयंक (5)। अनमोल घर में सबसे छोटा था। रूप सिंह ने बताया कि वह भैंस चराने जा रहे थे, तभी अनमोल उनके पीछे घर से निकल आया और तालाब में गिर गया। घर लौटने पर उन्हें अनमोल नहीं मिला। शुक्रवार सुबह उसका शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि बच्चा अपने बाबा के पीछे गया था और तालाब में गिरकर डूब गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला को निर्वस्त्र कर 3 घंटे तक पीटा:खंभे से बांधे रखा; ग्राम प्रधान ने यौन हिंसा की, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया
    Next Article
    पीके इंटर कॉलेज मैदान में लगेगा पटाखा बाजार:डीएम ने किया निरीक्षण, दुकानों के पास पार्किंग और अग्निशमन व्यवस्था रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment