Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत:सिद्धार्थनगर में होली के दिन हुआ हादसा, रंग खेलने के बाद नहाने गए थे

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बांसी कस्बे में होली के दिन एक दुखद घटना सामने आई है। पटेलनगर मोहल्ले स्थित डहरताल में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार, 4 मार्च को शाम के समय हुआ, जब दोनों किशोर रंग खेलने के बाद तालाब में नहाने गए थे। मृतकों की पहचान बांसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी अनूप (18) पुत्र कपिल और पटेलनगर क्षेत्र के आर्यनगर मोहल्ला निवासी शिवकरन (18) पुत्र संजीव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर होली खेलने के बाद अपने कुछ साथियों के साथ डहरताल में नहाने गए थे। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तालाब में मौजूद अन्य बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किशोरों को बचाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नाव और गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला जा सका। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल बांसी के 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक अनूप इस वर्ष इंटरमीडिएट का छात्र था। वहीं, शिवकरन गोरखपुर में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा था और होली के त्योहार पर अपने घर आया हुआ था। दोनों की असामयिक मृत्यु से उनके परिवारों और पूरे मोहल्ले में गहरा दुख है। सूचना मिलने पर एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, पुलिस क्षेत्राधिकारी शुवेंदु सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। जिस घर में सुबह तक होली की खुशियां और रंग-गुलाल था, वहां शाम होते-होते सन्नाटा और मातम पसरा नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि डहरताल काफी गहरा तालाब है, जहां अक्सर युवक नहाने चले जाते हैं, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में प्रिंसिपल ने दर्ज कराया मुकदमा:आरोपी पर फर्जी बिशप बनकर जमीन बेचने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत:इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में बाजार से सामान लेने निकले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment