Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में प्रिंसिपल ने दर्ज कराया मुकदमा:आरोपी पर फर्जी बिशप बनकर जमीन बेचने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में सेंट जॉन्स स्कूल की प्रिंसिपल और भाजपा नेत्री सुचेता जान ने कोतवाली हाथरस गेट में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी अखिलेश सिंह निवासी आजमगढ़ आपराधिक प्रवृत्ति का है और उनके परिवार के खिलाफ लगातार आपराधिक कृत्य कर रहा है। शिकायत के अनुसार, अखिलेश सिंह को प्रिंसिपल के ससुर जानसन टी. जान ने लखनऊ डायोसिस ट्रस्ट एसोसिएशन में अस्थायी रूप से नियुक्त किया था। आरोप है कि अखिलेश ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रिंसिपल के ससुर के फर्जी हस्ताक्षर कर खुद को बिशप घोषित कर लिया और संस्था की वाराणसी स्थित भूमि का अवैध रूप से विक्रय कर दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि 20 अगस्त 2025 से अखिलेश उन्हें विभिन्न अज्ञात मोबाइल नंबरों से लगातार फोन कर गाली-गलौज कर रहा है। उसने प्रिंसिपल, उनके नाबालिग पुत्र और ससुर को जान से मारने की धमकी भी दी। इन गंभीर तथ्यों के उजागर होने के बाद अखिलेश को तत्काल प्रभाव से संस्था के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। अपनी बर्खास्तगी से क्षुब्ध होकर, अखिलेश सिंह ने 26 अगस्त 2025 से विभिन्न मोबाइल नंबरों से फोन करना शुरू कर दिया। वह अपने निष्कासन को लेकर विवाद उत्पन्न करता है और धमकी देता है कि यदि उसका टर्मिनेशन रद्द नहीं किया गया, तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। 30 जनवरी 2026 को आरोपी ने प्रिंसिपल के पुत्र सैम जान को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से एक नोटिस भेजा, जबकि उनके पुत्र का उससे कोई संबंध नहीं है। प्रिंसिपल का आरोप है कि अखिलेश लगातार अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल कर मानसिक उत्पीड़न कर रहा है और उनके निवास स्थान पर अज्ञात व्यक्तियों को भेजकर भय का वातावरण बना रहा है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... सुचेता जान ने पुलिस से आरोपी की कॉल डिटेल्स और मोबाइल गतिविधियों की जांच कराने तथा उन्हें एवं उनके परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को वास्तविक एवं गंभीर जान-माल का खतरा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत:गोंडा में दूसरा घायल, देर रात होली मिलन लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत:सिद्धार्थनगर में होली के दिन हुआ हादसा, रंग खेलने के बाद नहाने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment