Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेलंगाना में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत:इनमें 5 महिलाएं, 12 घायल; ट्रक में रखे लोहे के पिलर बस में घुसे

    1 day ago

    1

    0

    तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं। वहीं 12 लोग घायल हैं। बस में 43 यात्री सवार थे और यह हैदराबाद से आंध्रप्रदेश के एलुरु जा रही थी। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर कोडाड मंडल में हुआ। पुलिस ने बताया कि ट्रक में लोहे के भारी पिलर लदे थे। बस के ट्रक से टकराते ही पिलर को बांधकर रखने वाली चेन टूट गई। इसके बाद पिलर बस की दाईं तरफ जा घुसे। पुलिस के मुताबिक, बस के आगे बैठे लोगों की इसी वजह से मौत हुई। हादसे की 4 तस्वीरें… ट्रक के डिवाइडर से टकराने की आशंका हादसे की वजह तेज रफ्तार होने की आशंका जताई है। बस की टक्कर से पहले ट्रक के सड़क के डिवाइडर से टकराने की भी आशंका है। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के एक अस्पताल में भेजा गया है। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। तेलंगाना में सड़क दुर्घटना से जुड़ी अन्य खबर… 12 अगस्त: तेलंगाना में ट्रक-ऑटो की टक्कर, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई थी। छह लोग घायल हुए थे। ऑटो में ड्राइवर के अलावा 11 महिलाएं सवार थीं। सभी कर्नाटक के बीदर की रहने वाली कृषि मजदूर थीं और काम खत्म करके घर लौट रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवकुमार बोले-कर्नाटक में वंदेमातरम के 2 पैरे ही गाए जाएंगे:हम पार्टी के फैसले के साथ, भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है
    Next Article
    शाह बोले- देश कोई धर्मशाला नहीं:यहां रहने का अधिकार सिर्फ नागरिकों को, घुसपैठिए भारत की सुरक्षा के लिए खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment