Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिलक समारोह में जा रहे पीड़ित के साथ मारपीट:लोहे के रॉड और हॉकी से हमला करने का आरोप, हवाई फायर कर हुए फरार

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में लोहे के रॉड और हॉकी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित संजय कुमार सिंह शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाकर मुबारकपुर में जब में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान हमारी बोलेरो के सामने इस गांव के रहने वाले सचिन मंगेश धनंजय रूपक और पांच अज्ञात लोगों ने गाड़ी के आगे स्कॉर्पियो लगाकर रोक लिया। उसके साथ लोहे के रॉड और हॉकी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा किए गए समल में भतीजे प्रखर सिंह के सीन और गर्दन में गंभीर चोट आई इसके साथ ही मेरे बेटे अभिषेक सिंह के दाहिने हाथ में भी काफी चोट आई है। गंभीर हालत में भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और हम लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। पैसे और जेवरात भी हुई गायब पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया की गाड़ी का शिक्षा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके साथ ही भतीजे की अंगूठी चेन और ₹10000 भी गायब है। आरोपी जाते-जाते हवाई फायर करते हुए फरार हो गए और गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी देते गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे जल्द से जल्द घटना के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ADO के साथ रेस्टोरेंट में चाय पी रही थी पत्नी:पति पहुंचा, दोनों की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जमकर हुआ हंगामा
    Next Article
    हरदोई में दहेज लदे पिकअप से कुचलकर भाई की मौत:बहन की विदाई के बाद सामान लोड करा रहा था, सड़क जाम कर कार्रवाई मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment