Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमकुहीराज SDM ने लेखपाल को किया निलंबित:कार्य में लापरवाही करने का था आरोप, कहा- जनता को परेशान करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आकांक्षा मिश्रा ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई भूमि संबंधी मामलों में अनियमितता और कार्य में लापरवाही की लंबे समय से मिल रही शिकायतों की जांच के बाद की गई है। जानिए पूरी मामला विस्तार से… जानकारी के अनुसार, संबंधित लेखपाल के खिलाफ भूमि संबंधी मामलों में अनियमितता, कार्य में लापरवाही और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायतें लगातार उपजिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो रही थीं। कई मौखिक चेतावनियों के बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर मामले की गंभीरता से जांच कराई गई। निलंबन के बाद अन्य लेखपालों में खलबली मची जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बुधवार देर शाम निलंबन की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है और अन्य लेखपालों में भी खलबली देखी जा रही है। प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। तहसील क्षेत्र में कार्यरत कुछ अन्य लेखपालों के खिलाफ भी शिकायतें लंबित हैं, जिनकी फाइलें खंगाली जा रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ और लेखपालों पर भी कार्रवाई संभव है। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा- कार्य में लापरवाही, भ्रष्टाचार या जनता को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत निष्पक्ष कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी उपजिलाधिकारी की इस कार्रवाई को आम लोगों ने सराहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर इसी तरह ईमानदारी से शिकायतों पर कार्रवाई होती रही, तो तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली विभाग के 39 जेई पर अनुशासनात्मक कार्रवाई:4 का इंक्रीमेंट रुका, चार्जशीट जारी कर मांगा जवाब, एकमुश्त योजना में बरती लापरवाही
    Next Article
    बदायूं में दूध वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बेटे के पहले जन्मदिन पर बाइक से ससुराल जा रहा था, दो साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment