Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में दूध वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बेटे के पहले जन्मदिन पर बाइक से ससुराल जा रहा था, दो साल पहले हुई थी शादी

    8 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक सड़क हादसे में कासगंज निवासी 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपने बेटे के पहले जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल जा रहा था, तभी उसकी बाइक को दूध से भरे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के उसहैत-कादरचौक रोड पर स्थित गांव सिमरा के पास खंजन नगला मोड़ पर हुई। कासगंज जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी रोहित भारद्वाज (31 वर्ष) अपनी बाइक से शाहजहांपुर जिले के दहेलिया गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। कादरचौक कस्बे से आगे उसहैत रोड पर सिमरा गांव के पास खंजन नगला मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रहे दूध से भरे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल कादरचौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रोहित के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में शोक छा गया और बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। रोहित दिल्ली में डेल कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। रोहित के भाई सोनू ने बताया कि उनकी शादी 18 अप्रैल 2024 को हुई थी और उनका बेटा ससुराल में था, जिसका पहला जन्मदिन था। इसी समारोह में शामिल होने के लिए रोहित जा रहे थे। थानाध्यक्ष कादरचौक विक्रम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में कासगंज निवासी युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में शामिल पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमकुहीराज SDM ने लेखपाल को किया निलंबित:कार्य में लापरवाही करने का था आरोप, कहा- जनता को परेशान करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा
    Next Article
    विंध्य क्षेत्र को बजट में बड़ी सौगात:विंध्याचल धाम के विकास को 300 और विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ का प्रावधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment