Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु- TVK चीफ विजय की रैली में शख्स की मौत:हीटस्ट्रोक से गई जान; CM स्टालिन ने 1.31 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में ₹5000 ट्रांसफर किए

    6 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के सलेम में TVK चीफ विजय की रैली में 37 साल के एक शख्स की हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र का रहने वाला सूरज रैली के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद गिर पड़ा। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सूरज की मौत हो गई। वह कई सालों से सलेम में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि सूरज की कुछ समय पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पिछले साल 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ मची थी। रैली में आई भीड़ अचानक बेकाबू हो गई थी जिसमे कुल 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को बताया कि उनकी सरकार ने कलैगनार महिला अधिकार योजना के तहत राज्य की 1.31 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ₹5,000 जमा किए हैं। सत्ता में वापसी होने पर हर महीने ₹2,000 देने का वादा स्टालिन ने कहा- इसमें से ₹3,000 फरवरी, मार्च और अप्रैल महीने की किस्तों के लिए पहले ही दे दिए गए हैं। इसके अलावा ₹2,000 समर स्पेशल पैकेज के रूप में दिए गए हैं। यानी कुल मिलाकर हर लाभार्थी महिला को ₹5,000 मिले हैं। CM ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) फिर से सत्ता में आती है, तो महिलाओं को मिलने वाली ₹1,000 की मासिक सहायता बढ़ाकर ₹2,000 कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव का हवाला देकर इस योजना की रकम रोकना चाहते थे, लेकिन उनकी सरकार ने पहले ही पैसे भेज दिए ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो। BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने स्टालिन के इस कदम को चुनाव के डर और बुखार से प्रेरित बताया। सौंदरराजन ने कहा कि राज्य सरकार बेवजह केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और चुनाव इस साल के पहले छह महीनों में होने की संभावना है। पिछली बार 2021 में स्टालिन की पार्टी ने बहुमत हासिल किया था। AIADMK ने ₹2,000 पेंशन देने का वादा किया चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने बुज़ुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर लोगों की पेंशन ₹1,200 से बढ़ाकर ₹2,000 करने का वादा किया है। साथ ही छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने, राशन कार्ड धारकों को साल में 3 मुफ्त गैस सिलेंडर देने और महिलाओं को बिना ब्याज लोन देने का वादा भी किया गया है। अन्य राज्यों में महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक मदद-
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली: लड़के के साथ होटल पहुंची लड़की चौथी मंजिल से कूदी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:बंगाल के मुर्शिदाबाद में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment