Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, AIADMK के घोषणा पत्र का तीसरा फेज:हर परिवार की एकमुश्त ₹10 हजार की मदद, ग्रेजुएट बेरोजगारों को ₹2 हजार महीना

    11 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु की ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र का तीसरा फेज जारी किया। आज AIADMK की मुख्य नेता और तमिलनाडु की 6 बार की सीएम जे जयललिता की 78वीं जयंती भी है। चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने जयललिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य के हर परिवार को एकमुश्त ₹10 हजार की सहायता दी जाएगी, जिससे उन्हें संपत्ति कर, मकान कर, बिजली शुल्क और पेयजल कर जमा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ग्रेजुएट को हर महीने ₹2000 देने का ऐलान किया गया। साथ ही 12वीं तक पढ़े और रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड युवाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने की घोषणा गई है। AIADMK की 8 बड़ी घोषणाएं रोजगार और विकास का वादा पलानीस्वामी ने कहा कि जयललिता के कार्यकाल में 2015 में निवेशक सम्मेलन आयोजित कर उद्योगों को बढ़ावा दिया गया था, जिससे रोजगार के मौके बने। उसी तरह AIADMK फिर से नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा DMK सरकार 'वेंटिलेटर' पर है और जनता इससे परेशान है। AIADMK की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के हर परिवार तक पहुंचाई जाएंगी। पलानीस्वामी ने कहा कि बीते पांच सालों में जरूरी सामानों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। प्रोपर्टी टैक्स, बिजली शुल्क, पानी का टैक्स और बाकि टैक्स बढ़ने से आम परिवारों पर बोझ बढ़ गया है। फेज-2 की बड़ी घोषणाएं फेज-1 की बड़ी घोषणाएं …………………….. यह खबर भी पढ़ें… एक्टर विजय बोले- CM स्टालिन के असली दोस्त रिश्वत-भ्रष्टाचार एक्टिंग से राजनीति में आए विजय ने वेल्लोर में एक पब्लिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने CM स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके असली दोस्त रिश्वत-भ्रष्टाचार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुधियाना CT यूनिवर्सिटी में कश्मीरी स्टूडेंट्स का हंगामा:बोले- सहरी-इफ्तारी का खाना मांगा तो गालियां दीं; मैनेजमेंट ने VC टर्मिनेट किया
    Next Article
    8 लाख जुटाकर एयर एंबुलेंस बुक की, क्रैश में मौत:बर्न मरीज को लेकर रांची से दिल्ली जा रहे थे, पेशेंट-पायलट समेत 7 की गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment