Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना CT यूनिवर्सिटी में कश्मीरी स्टूडेंट्स का हंगामा:बोले- सहरी-इफ्तारी का खाना मांगा तो गालियां दीं; मैनेजमेंट ने VC टर्मिनेट किया

    12 hours ago

    1

    0

    लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों ने रात में हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें मोहर्रम के महीने में सहरी और इफ्तारी में प्रॉपर खाना नहीं मिल रहा है। मेस में बार-बार डिमांड कर रहे हैं, लेकिन डिमांड को अनदेखा किया जा रहा है। स्टूडेंट्स ने कहा कि जब उन्होंने डिमांड की तो वीसी ने उनकी प्रॉब्लम सॉल्व करने के बजाए उन्हें गालियां तक दे दी और उन्हें यूनिवर्सिटी से बाहर निकलाने को कह दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने वीसी के खिलाफ मोर्चा खोला और सुबह गेट पर धरना लगाकर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल को वहां तैनात किया गया। एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़, एसएसपी अंकुर गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शाही इमाम मोहम्मद उस्मान भी वहां पहुंचे। उन्होंने पहले स्टूडेंट की बातें सुनीं और इसके बाद प्रबंधन के साथ बैठक की। तीन दौर की बैठक के बाद प्रबंधन ने वीसी नितिन टंडन को टर्मिनेट करने का फैसला किया। यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि वीसी डॉ नितिन टंडन को टर्मिनेट कर दिया है और एसडीएम जगराओं की अगवाई में एक कमेटी बनाई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। बता दें कि हंगामे का वीडियो जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को X (ट्विटर) पर टैक कर पोस्ट किया था। उन्होंने CT यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पहले जानिए वीडियो में क्या है…. वीसी: सब को बाहर निकालो #@# @#….. स्टूडेंट्स: हम सिटी यूनिवर्सिटी से हैं मुस्लिम स्टूडेंट्स यहां पर। आप सबको पता है कि मुहर्रम का महीना चल रहा है। हमारे साथ यहां पर गलत हो रहा है। हमें यहां पर न सहरी में कुछ मिल रहा है न इफ्तारी में कुछ मिल रहा है। हम आज भी मेस में गए थे तो वहां पर कुछ नहीं था। वाइस चांसलर ने हमें वहां पर गालियां दीं। बहन की गाली निकाली और कहा कि कैंसिल करो और यहां से जाओ। जब हम इनसे अपनी बात करते हैं, तो वहां से हमें गालियां पड़ती हैं। वीसी: सब को बाहर निकालो #@# @# आप सब की एडमिशन कैंसिल। स्टूडेंट्स: ओके सर। इसके बाद स्टूडेंट्स बारर आते ही कैंपस में वीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर देते हैं और जमकर नारेबाजी करते हैं। पूर्व सीएम की बेटी ने की कार्रवाई की मांग जानकारी के अनुसार, हंगामे का वीडियो सबसे पहले जुनैद भाट नाम के फोटोग्राफर ने X (ट्वीटर) पर पोस्ट किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने वीडिया रीट्वीट कर पोस्ट किया। जिसमें उन्हेंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैक कर लिया- क्या आप पंजाब की CT यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर द्वारा कश्मीरी मुस्लिम छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और डराने-धमकाने का समर्थन करते हैं, सिर्फ इसलिए कि उन्होंने रमज़ान के महीने में इफ्तारी और सहरी के लिए भोजन की मांग की? इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि यह जानकार हैरानी होती है कि कश्मीरियों पर हमला करना पंजाब जैसे राज्य में भी सामान्य बना दिया गया है। हम वाइस चांसलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। इसमें खानापूर्ति न की जाए। जानिए पुलिस ने क्या कहा…. थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली कई छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं और मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं। इन दिनों रमज़ान का महीना चल रहा है, जिसमें रोजेदार सुबह सेहरी करते हैं और शाम को इफ्तार के समय रोज़ा खोलते हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्र और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के बीच एक बैठक जारी है, जिसमें इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, छात्रों का कहना है कि जब वे शाम को इफ्तार के लिए यूनिवर्सिटी की मेस में पहुंचे हैं, तो उन्हें भोजन नहीं मिलता है। इस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर उन्होंने कैंपस में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- ठंड में खुलेआम नंगे होकर नहाने की परम्परा:कबाड़ में पड़े ट्रैक्टर ने बनाया करोड़पति; शादी में जूता छिपाने पर रोक
    Next Article
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, AIADMK के घोषणा पत्र का तीसरा फेज:हर परिवार की एकमुश्त ₹10 हजार की मदद, ग्रेजुएट बेरोजगारों को ₹2 हजार महीना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment