Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं, वाहनों के उड़े परखच्चे:पिकअप चालक गंभीर घायल, पुलिस ने वाहन जब्त किए, हादसे से लगा जाम

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र में बिसवां-सीतापुर मार्ग पर गुरेरा चौराहे से पहले जींद बाबा स्थान के पास शुक्रवार देर शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर, पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। क्षेत्र के एक भट्ठे का ट्रैक्टर ईंटें खाली कर बिसवां से वापस लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप और उसके पीछे चल रही कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह दब गया और चालक उसमें फंस गया। घायल चालक की पहचान पकरिया कैमहरा निवासी रहीश के रूप में हुई है, जिसका पैर गंभीर रूप से टूट गया। हादसे में ट्रैक्टर का अगला पहिया भी टूटकर अलग हो गया, जबकि पीछे चल रही कार, जो मौजुद्दीनपुर निवासी की बताई जा रही Hyundai Creta (नंबर यूपी 32 क्यू बी 5438) भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री में नोकझोंक:भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुआ विवाद, दोनों नेताओं में गाली-गलौज
    Next Article
    हरदोई में सर्राफा व्यापारी से लूट:तमंचा सटाकर बाइक की डिग्गी में रखा बैग छीना, डेढ़ लाख नकद, जेवर ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment