Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन मंजिला इमारत से गिरकर छात्र की मौत का मामला:इटावा में 24 घंटे बाद स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर, लापरवाही की जांच शुरू

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र पिंटू राठौर की तीन मंजिला इमारत से गिरकर हुई मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस ने 24 घंटे बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने छात्र के पिता राजेश कुमार राठौर की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत स्कूल स्टाफ और प्रबंधन की कथित लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक भरत सिंह को सौंपी गई है। मुखिया अड्डा न्यू कॉलोनी निवासी राजेश कुमार राठौर ने तहरीर में बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा पिंटू राठौर 22 जुलाई को रोज की तरह स्कूल गया था। दोपहर करीब एक बजे स्कूल से सूचना मिली कि बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। इसके कुछ ही मिनट बाद, करीब 1:03 बजे जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली। होमवर्क पूरा न होने पर रोकने का आरोप पिता का आरोप है कि उनकी बड़ी बेटियां मोनिका, सोनिया और नेहा, जो उसी स्कूल में पढ़ती हैं, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर पहुंचीं और बताया कि पिंटू को होमवर्क पूरा न होने के कारण स्कूल में रोक लिया गया था। परिजनों का यह भी आरोप है कि छात्र के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसकी मौत स्कूल स्टाफ की घोर लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एफआईआर की मांग को लेकर परिजनों ने किया था हंगामा छात्र की मौत के बाद जिला अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। बाद में परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने तहरीर दी। सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच गुरुवार को फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली SSP ने 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए:मेयर का पॉडकास्ट करने वाला सिपाही भी निलंबित, कई बिना बताए ड्यूटी से थे गायब
    Next Article
    Jana Nayagan BO Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' की सुनामी, विजय थलपति की आखिरी फिल्म ने पहले ही दिन गाड़े झंडे; जानें कुल कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment