Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर गाजीपुर में जश्न:सांसद संगीता बलवंत ने कहा- जनता ने विकास को चुना

    3 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय के नेतृत्व में आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़े बजाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास, सुरक्षा और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने इस सफलता का श्रेय पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र सरकार के कार्यों को दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों से भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने नकारात्मक राजनीति को अस्वीकार कर दिया है और विकास तथा राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। जश्न के दौरान पार्टी नेताओं ने मिश्र बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर 'भारत माता की जय' और 'वंदेमातरम' के नारे भी लगाए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल में जीत पर भाजपाइयों में खुशी:मथुरा में आतिशबाजी, कहा- पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि
    Next Article
    गैंगस्टर एक्ट में दो दोषियों को 7-7 साल की सजा:कासगंज कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोनों पर लगाया 10-10 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment