Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन राज्यों में खिला कमल:बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत की खबर मिलते ही जिले भर में उत्सव का माहौल बन गया। अटल भवन स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जोरदार जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक पल्टूराम ने इसे भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब स्थिर और मजबूत नेतृत्व चाहती है। विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। नगर चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचा है, जिससे लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। जश्न के दौरान 'भारत माता की जय' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारों से माहौल गूंज उठा। नेताओं ने इस अवसर पर भरोसा दिलाया कि पार्टी भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करती रहेगी। इस मौके पर कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूर ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत:घरेलू कलह के बाद बिगड़ी हालत, शराब पीने पर हुआ था झगड़ा
    Next Article
    हरदोई में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल; लखनऊ-दिल्ली पर हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment