Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन दिवसीय सनातन जागृति यात्रा 24 फरवरी से होगी शुरू:30 किमी तक करेंगे पदयात्रा, हजारों की संख्या में भक्तों के जुटने का दावा

    10 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में 24 से 26 फरवरी तक तीन दिवसीय विशाल सनातन हिंदू जागृति पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा पूज्य अजय दास महाराज के नेतृत्व में होगी, जिसमें 20 हजार से अधिक सनातनियों के शामिल होने का दावा किया गया है। यह पदयात्रा कुरावली के प्रेमपुरा धाम सरकार से शुरू होकर 30 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा का समापन 26 फरवरी को शीतला माता धाम पर होगा। यात्रा का पहला पड़ाव 24 फरवरी को कुरावली के मलखान सिंह इंटर कॉलेज में होगा, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। दूसरे दिन, पदयात्रा नगर भ्रमण करते हुए करीमगंज पहुंचेगी, जो इसका दूसरा पड़ाव होगा। तीसरे दिन, यह यात्रा नुमाइश ग्राउंड के पास स्थित शीतला माता मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। अजय दास महाराज ने बताया कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि "जागरण का संकल्प" है। उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट और जागरूक होने की आवश्यकता पर जोर दिया। महाराज ने कहा, "जब हिंदू जागेगा तभी बचेगा। विषम परिस्थितियों में यदि समाज एकजुट नहीं हुआ तो सनातन पर संकट गहरा सकता है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा का उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं है। इसका मुख्य लक्ष्य सनातनियों को संगठित करना और उन्हें धर्म व राष्ट्रहित के प्रति जागरूक बनाना है। महाराज ने युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में नई पीढ़ी अपने मूल संस्कारों से दूर हो रही है। इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा के दौरान जगह-जगह संकल्प कार्यक्रम और संबोधन भी होंगे। अजय दास महाराज के अनुसार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई जिलों से संत और श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। प्रशासनिक तैयारियों के बीच, इस पदयात्रा को जिले में एक बड़े धार्मिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत:2 युवकों की मौत, 2 घायल; ढाबे से लौटते वक्त हुआ हादसा
    Next Article
    हरदोई रामलीला में मेघनाद वध का मंचन:महाराज भरथरी चरित्र का भी मंचन किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment