Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत:2 युवकों की मौत, 2 घायल; ढाबे से लौटते वक्त हुआ हादसा

    8 hours ago

    1

    0

    मथुरा के छाता थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना रनवारी पेट्रोल पंप के पास हुई। ग्राम रनवारी के निकट पेट्रोल पंप से आगे दो मोटरसाइकिलें अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार जितेंद्र (23) पुत्र अशोक निवासी सहार, थाना बरसाना गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत केडी मेडिकल कॉलेज, छाता ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार भीम पुत्र महीपाल, कृष्णा पुत्र भीम और अजय पुत्र भीम निवासी डिरावली, थाना बरसाना भी हादसे में घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भीम ने भी लगभग दो घंटे बाद दम तोड़ दिया। वहीं कृष्णा और अजय की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों की टीम दोनों पर नजर बनाए हुए है। सूचना मिलते ही छाता थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक भीम अपने दोनों पुत्रों कृष्णा और अजय के साथ कोसीकलां क्षेत्र में ढाबे पर काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आम आदमी पार्टी ने नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप:मऊ में धीमी गति और घटिया काम पर आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    तीन दिवसीय सनातन जागृति यात्रा 24 फरवरी से होगी शुरू:30 किमी तक करेंगे पदयात्रा, हजारों की संख्या में भक्तों के जुटने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment