Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तृणमूल कांग्रेस सांसद के वीडियो ने पकड़ा तूल:नोएडा और बंगाल पुलिस आमने-सामने, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

    4 hours ago

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा फर्जी चैट से जुड़े मामले में बंगाल और नोएडा पुलिस के आमने सामने आने के बाद एक्स की एक वीडियो ने मामले को फिर से हवा दे दी है। कांग्रेस सांसद द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में बताया गया कि आरोपी ने पुलिस के सामने एक राजनीतिक व्यक्ति को कॉल की। दावा है कि फोन पर पुलिस को कहा गया कि वे कुछ नहीं कर पाएंगे। इससे पहले बंगाल पुलिस ने नोएडा पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से एक पुलिस दल सोमवार सुबह नदिया जिले की एक स्थानीय अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट को तामील करने के लिए नोएडा पहुंचा। पश्चिम बंगाल पुलिस दल का दावा है कि आरोपी का पता लगाने और उसे हिरासत में लेने के बाद, नोएडा पुलिस की एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तारी करने से रोक दिया। नोएडा पुलिस ने किया सहयोग दावा है कि आरोपी सुरोजित दास फेज दो थाना क्षेत्र स्थित लोटस पनास सोसाइटी में रह रहा था। मामले को लेकर सेंट्रल नोएडा पुलिस का कहना है कि फर्जी चैट से जुड़े मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बंगाल पुलिस आई थी। गैर जमानती वारंट आरोपी के खिलाफ जारी हुआ था, ऐसे में बंगाल पुलिस ने स्थानीय फेज दो थाने में आमद कराई। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में नोएडा पुलिस ने पूरा सहयोग किया। क्या है वीडियो में इसे समझे इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर दो मिनट से ज्यादा का एक वीडियो साझा किया है। इसमें बताया गया है कि पश्चिम बंगाल पुलिस एक आरोपी के खिलाफ जारी वारंट को लागू करने के लिए कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने फोन पर एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति से संपर्क किया और कथित रूप से पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। वीडियो में यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि आरोपी फोन पर बात करते हुए पुलिस को चुनौती देता है और कहता है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाएगी। वीडियो के जरिए यह सवाल उठाया गया है कि क्या कानून के सामने सभी बराबर हैं या कुछ लोग अपने संपर्कों के कारण कार्रवाई से बचने का प्रयास करते हैं। सारी घटना सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में देखी जा सकती है। वीडियो को करीब दो हजार लोगों ने रिपोस्ट किया है और सौ से अधिक यूजर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सरयू नदी का नया डबल-लेन पुल निर्माण शुरू:चार साल से जर्जर पुराने पुल का विकल्प बनेगा
    Next Article
    मुरादाबाद में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:हरिद्वार जाने वाली गाड़ियां बिलारी, सिरसी, और बुलन्दशहर के रास्ते से जाएंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment