Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सरयू नदी का नया डबल-लेन पुल निर्माण शुरू:चार साल से जर्जर पुराने पुल का विकल्प बनेगा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में सरयू नदी पर नया डबल लेन पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 1200 मीटर लंबे इस पुल के लिए पहले पाये की खुदाई नदी के उस पार आरंभ कर दी गई है। यह पुल कुशीनगर के तमकुहीराज से बलिया के सिकंदरपुर तक प्रस्तावित फोर लेन सड़क परियोजना का हिस्सा है। लंबे समय से स्थानीय लोग इस पुल की मांग कर रहे थे और निर्माण कार्य शुरू होने से उत्साह देखा जा रहा है। देवरिया और बलिया को जोड़ने वाला पुराना भागलपुर पुल कई वर्षों से जर्जर स्थिति में था। करीब चार वर्ष पहले पुल का एक पाया धंस जाने के कारण भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। विभाग द्वारा मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन पुल की मजबूत नहीं हो सका। इस कारण व्यापारियों, किसानों और यात्रियों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता था और स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही थी। नया पुल पुराने पुल के पास बनेगा नया पुल पुराने पुल के दाहिने ओर लगभग 80 मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पंजाब की एक निजी कंपनी को सौंपी गई है। बलिया की ओर से पहले पाये की खुदाई शुरू हो चुकी है, जबकि भागलपुर की ओर अस्थायी बांध बनाकर जलस्तर नियंत्रित रखा जा रहा है। इससे बाढ़ की स्थिति में भी कार्य बाधित नहीं होगा। विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा फोर लेन सड़क और नए पुल के चालू होने से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। नए चौराहों का विकास होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सकुशीनगर और बिहार से वाराणसी तथा बलिया का संपर्क भी मजबूत होगा। अनुमान है कि पुल शुरू होने के बाद प्रतिदिन 10 से 15 हजार वाहन इस मार्ग से आवागमन करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जेई सुमित कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण कुछ समय कार्य रुका था, लेकिन अब जलस्तर कम होने पर निर्माण तेजी से हो रहा है और तय समय में पुल जनता को समर्पित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बाइक मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    तृणमूल कांग्रेस सांसद के वीडियो ने पकड़ा तूल:नोएडा और बंगाल पुलिस आमने-सामने, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment