Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तृणमूल प्रवक्ता बोले- ममता बनर्जी तीसरी बार बनेंगी मुख्यमंत्री:विजय उपाध्याय ने विंध्याचल में दर्शन किया, कहा- कई लोगों के नाम काटे गए

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता विजय उपाध्याय ने बुधवार को विंध्याचल धाम में माता विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी पश्चिम बंगाल में 235 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएगी। उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार 50 सीटों के अंदर सिमट जाएगी। उन्होंने भाजपा के पिछले चुनाव के नारे '200 पार' पर भी निशाना साधा, जो हासिल नहीं हो सका था। उपाध्याय ने बताया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी एकमात्र ब्राह्मण मुख्यमंत्री हैं और उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पार्टी ने ममता बनर्जी को सखु विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। ममता बनर्जी काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगी। देखें, 2 तस्वीरें… दर्शन-पूजन के बाद विजय उपाध्याय ने गौशाला में गौवंशों को चारा खिलाया और आशीर्वाद लिया। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ियों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उपाध्याय ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर नामों की वर्तनी में गलतियां थीं, पिता-पुत्र के नाम आपस में बदल गए थे और कई लोगों के नाम सूची से काट दिए गए, जिससे वे मतदान नहीं कर पाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में जियो टावर में आग:शॉर्ट-सर्किट से उपकरण जले, नेटवर्क ठप होने से लोग परेशान
    Next Article
    देवरिया में टैंकर चालकों की हड़ताल:ड्राइवर से पेट्रोल पंप मालिक ने की थी मारपीट, पुलिस ने समझाकर खत्म कराया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment