Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में टैंकर चालकों की हड़ताल:ड्राइवर से पेट्रोल पंप मालिक ने की थी मारपीट, पुलिस ने समझाकर खत्म कराया प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में भारत पेट्रोलियम के टैंकर चालकों ने एक चालक की पिटाई के विरोध में अचानक हड़ताल कर दी। इस घटना से जिले में ईंधन संकट की आशंका पैदा हो गई थी। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लगभग एक घंटे में स्थिति सामान्य हो गई और टैंकरों का संचालन फिर से शुरू हो गया। यह घटना महाराजगंज जिले के फरेंदा स्थित मां गंगा फिलिंग स्टेशन पर हुई। टैंकर चालक संदीप पासवान तेल की आपूर्ति करने के लिए वहां पहुंचा था। चालक का आरोप है कि पंप मालिक ने टैंकर में तेल कम होने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में चालक संदीप पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसके हाथ में फ्रैक्चर होने की भी बात कही जा रही है। इस घटना के विरोध में सभी टैंकर चालक सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले गए। चालकों ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन हर बार मामलों को दबा दिया जाता है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और संबंधित पेट्रोल पंप की तेल आपूर्ति रोकने की मांग की। सूचना मिलने पर गौरी बाजार थाना प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे चालकों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। लगभग एक घंटे तक चली वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त हो गई और टैंकरों का संचालन सामान्य हो गया। वर्तमान में स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि, चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे भविष्य में दोबारा आंदोलन कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तृणमूल प्रवक्ता बोले- ममता बनर्जी तीसरी बार बनेंगी मुख्यमंत्री:विजय उपाध्याय ने विंध्याचल में दर्शन किया, कहा- कई लोगों के नाम काटे गए
    Next Article
    शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में जनमोत्स्व की तैयारियां पूरी:कचहरी रोड, दक्षिण पंचमुखी और हनुमान चौक मंदिरों में विशेष आयोजन ,11 हजार दीपों से होगी महाआरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment