Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिनसुकिया-अमृतसर विशेष ट्रेन बलिया होकर चलेगी:22 मार्च से शुरू होगी सेवा, एक फेरे के लिए संचालन

    2 hours ago

    1

    0

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर और न्यू तिनसुकिया के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा, बलिया और वाराणसी होते हुए संचालित की जाएगी। इसका संचालन एक फेरे के लिए किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04626 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया विशेष ट्रेन 22 मार्च को अमृतसर से रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली जंक्शन, वाराणसी, गाजीपुर सिटी और बलिया होते हुए तीसरे दिन छपरा पहुंचेगी। इसके बाद यह हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, रंगिया, रंगापाड़ा नॉर्थ और डिब्रूगढ़ होते हुए चौथे दिन सुबह 8:00 बजे न्यू तिनसुकिया पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04625 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर विशेष ट्रेन 26 मार्च को न्यू तिनसुकिया से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। यह डिब्रूगढ़, हारमती, रंगिया, न्यू बंगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, मुजफ्फरपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, रायबरेली, लखनऊ (आलमनगर), हरदोई, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट होते हुए तीसरे दिन शाम 7:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 और एस.एल.आर. के 02 कोच शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में चंद्रशेखर मैराथन की तैयारियां तेज:19 अप्रैल को होगी सातवीं हॉफ मैराथन, समिति ने की समीक्षा
    Next Article
    एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे:स्वामी अड़गड़ानंद से लिया आशीर्वाद, नगरीय निकायों में बन रहा गीता भवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment