Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तरबगंज से भाजपा विधायक बोले– 2027 में टिकट का दावेदार:प्रेम नारायण पांडेय ने कहा–भाजपा सरकार में बाढ़ नहीं आई, जनता काम को देखकर नंबर देगी

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा की तरबगंज विधानसभा से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय दूसरी बार जीतकर सदन पहुंचे हैं। उनका कहना है कि मैं अपने काम को 10 में से 10 नंबर दूंगा। बाकी चुनावी परीक्षा में जनता रिजल्ट तय करती है। मेरे वोट का मार्जिन हमेशा बढ़ ही रहा है। मैं इस बार भी टिकट का दावेदार हूं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने कामों को लेकर खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: जहां तक नंबर की बात है, 10 में से 10 नंबर हमारी सम्मानित जनता ही देगी। हम पांच साल काम करते हैं और हमारी परीक्षा जनता लेती है। 2012 में हमने चुनाव लड़ा था और 40,000 वोट मिले थे। 2017 में भी 40,000 वोट से जीते। 2022 में 54 हज़ार प्लस वोट से जीत मिली। जनता समय-समय पर आकलन करती रहती है। सवाल: 4 साल में कौन से बड़े काम किए? जवाब: एक काम नहीं, कई बड़े काम हुए हैं। अमदही से बंधे तक सड़कें बहुत खराब थीं, अब तरबगंज से मोतीगंज और तरबगंज से गोंडा का रास्ता पहले से बेहतर हो गया है। तहसील से गोंडा तक की सड़क भी सुधर गई है। बंधा और सनौली की सड़कें भी सुधर बई हैं। ये सभी काम जनता देखेगी और निर्णय लेगी। सवाल: आग लगने की समस्या पर क्या हुआ? जवाब: पिछली बार फायर स्टेशन की स्वीकृति मिली थी। इस बार पैसा आ गया है। टेंडर लग चुका है, प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। सवाल: अभी तक जो काम नहीं हुआ, उसे अगले साल पूरा करेंगे? जवाब: कैथी घाट का पुल कई सालों से मांग रहे हैं। इस शासनकाल में यह पुल बनेगा और सरयू के लिए बाईपास पुल तैयार होगा, जो हमारे क्षेत्र और जिले के लिए महत्वपूर्ण होगा। सवाल: क्या आप 2027 के चुनाव में टिकट के दावेदार हैं? जवाब: पार्टी सर्वे करती है, 5-6 एजेंसियों से आकलन कराती है। अगर हम पात्र होंगे, तो हमें पार्टी चुनाव लड़ाएगी और जीत सुनिश्चित होगी। सवाल: बाढ़ की समस्या पर कितना काम हुआ? जवाब: पहले बाढ़ की समस्या थी। हमारी सरकार के कार्यकाल में बाढ़ नियंत्रित है। नुकसान हुआ तो मुख्यमंत्री ने भरपाई की। स्थायी समाधान के लिए प्रयास हुए हैं, लेकिन केंद्र से प्रभावित हो रही अयोध्या के कारण स्थायी बांध अभी नहीं बन पाया। सवाल: आयुष विद्यालय को लेकर कई मांगें आपने उठाई हैं? क्या मांगें मानी जाएंगी? जवाब: पतंजलि जन्मभूमि में कामों की मांग उठाई है। आयुष महाविद्यालय के लिए जमीन आरक्षित हो चुकी है। महर्षि पतंजलि जी की मूर्ति स्थापना का मंदिर बन गया है, मूर्ति आ गई है और सरकार ने पैसा जारी किया है। काम चल रहा है। सवाल: जाम की समस्या पर क्या किया? जवाब: तरबगंज, बेलसर और बाजारों में जाम होता है। बाईपास के लिए निवेदन किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि बेलसर में जल्द ही बाईपास बन जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में खेल मंत्री ने की समीक्षा बैठक:LPG संकट पर बोले- नहीं है कोई संकट, विपक्ष के लोग बना रहे हैं दुष्प्रचार
    Next Article
    अवैध चट्‌टों पर चला अभियान, 22 पशु गोशाला भेजे:नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, वसूली में प्रदेश में दूसरा स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment