Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेडिंग के नाम पर 5 लोगों से 1.71 करोड़ ठगे:रिटायर्ड मेजर जनरल को न्यूयोर्क की दोस्त बन ठगा, मैट्रिमोनियल साइट से टीचर को फंसाया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साइबर जालसाजों ने 5 लोगों से अलग-अलग तरीके 1 करोड़ 71 लाख 24 हजार की ठगी कर ली। जालसाजों ने रिटायर्ड मेजर जनरल से इंस्टाग्राम पर न्यूयोर्क की महिला मित्र बनकर रुपए ऐंठ लिए। बेसिक शिक्षा विभाग के टीचर से मैट्रिमोनियल साइट पर मुलाकात कर ट्रेडिंग में निवेश कराकर ठगी कर ली। 80 साल के बुजुर्ग को भी ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठग लिया। न्यूयोर्क की दोस्त ने मेजर जनरल को ठगा सेक्टर- जे आशियाना निवासी मनोज तिवारी रिटायर्ड मेजर जनरल हैं। इस वक्त आईटी सॉल्यूशन कंपनी में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2012-13 में उनकी मुलाकात न्यूयोर्क में निकोल एंडरसन नाम की एक महिला से हुई थी। 15 दिसंबर को वो मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड की। पिछले एक महीने से वो महिला इंस्टाग्राम पर उनके संपर्क में थी। इस दौरान सुबह करीब 10.30 योना गुप्ता नाम की महिला का कॉल आया और उसने खुद को इमीग्रेशन अफसर बताया। इसके बाद पूछा कि नीकोल एण्डरसेन को जानते हैं। इस पर हां जवाब दिया, फिर बोली कि नीकोल एक डिमांड ड्राफ्ट लाई हैं, जिसका ठीक से पेपर वर्क नहीं हुआ है। जो रुपए लाई थी उसकी पैनाल्टी भर दी है, बचा हुआ पैसा भेज दें। इसके बाद अलग-अलग एकाउंट में 9 बार में रुपए ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया। तब ठगी का पता चला। टीचर से 49 लाख ठगे सेक्टर- डी जानकीपुरम निवासी उमेश चंद्र त्यागी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 20 जून को मैट्रिमोनियल ऐप m4marry के जरिए ईशा देसाई नाम की युवती से मुलाकात हुई। जिसने खुद को मुंबई की एक टेक्सटाइल कंपनी का मालिक बताया। बातचीत कर भरोसा में आने पर ट्रेडिंग एकाउंट खुलवाने के लिए बोला। उस पर निवेश कराकर फर्जी प्रॉफिट दिखाती रही। कई बार में 49 लाख जमा करा लिया। जब पैसा निकालना चाह तो वेबसाइट पर 1 करोड़ का कोजी प्रॉफिट दिखाकर 33 लाख की डिमांड की जाने लगी। मना करने पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की धमकियां दी जाने लगी। इसके बाद परिचितों से बात की तो ठगी का पता चला। 80 साल के बुजुर्ग से ट्रेडिंग के नाम पर ठगी पुराना आरटीओ लाटूश रोड निवासी अतुल कुमार गौतम (80) ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर इन्वेस्टमेंट का मैसेज आया। मैसेज के जरिए ऐप डाउनलोड करके निवेश करना शुरू किया। 23 दिन तक उन्होंने 24.5 लाख रूपए अपने एकाउन्ट से बताए गए बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने प्रॉफिट के साथ अपना रुपए वापस मांगा तो और निवेश का दबाव बनाया जाने लगा। मना करने पर पुराना रुपए भी रख लिया। 30 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर ठगी सेक्टर- 13 इंदिरा नगर निवासी ओम नरायन श्रीवास्तवा ने बताया कि 13 जनवरी को व्हाटसऐप पर नीलम धवन ने मैसेज भेजा। इसके बाद एकसिस सिक्योरिटीज ग्रुप में जोड़ लिया। अतुल मेहरा नाम का व्यक्ति ग्रुप मेम्बर्स को शेयर ट्रेडिंग के बारे में समझाता था। इसके बाद निवेश करना शुरू किया और ग्रुप मेंबरशिप का फार्म भरवाया गया। ब्लाक ट्रेडिंग में रोजाना 5% से 30% का मुनाफे लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग खातों में रुपए जमा कराए। 8 बार में 8 अलग अलग खातों में 7 लाख 11 हजार रूपए जमा कराए। शुरू में नीलम धवन ने मुलाफे की रकम और जमा रुपए शेयर ट्रेडिंग खाते में लगातार दिखाया। जब पैसा निकालना चाह तो रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद महिला दूसरे नंबर से मैसेज करके 12 लाख रुपए देने का दबाव बनाने लगी। जालसाज महिला पीड़ित के संपर्क में बनी हुई है। निवेश के नाम पर 75 लाख ऐंठे जानकीपुरम निवासी ज्योति भूषण सिंह के व्हाट्सअप पर Fisdom app (FISDPRO) का मैसेज आया। जिसमें चैटिंग करके शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करके मोटे मुलाफे का लालच दिया। उनकी बातों में आकर 75 लाख बताए गए एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। पैसा निकालना चाह तो ब्लॉक कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर साइबर थाना बृजेश यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जालसाजों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध चट्‌टों पर चला अभियान, 22 पशु गोशाला भेजे:नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, वसूली में प्रदेश में दूसरा स्थान
    Next Article
    बाराबंकी में अंतर्राज्यीय तस्कर अज्जन 1 साल के लिए निरुद्ध:11.14 करोड़ की मार्फीन-स्मैक बरामदगी से जुड़ा है मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment