Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ड्राइवर हत्या, आठवें दिन भी पुलिस खाली हाथ:सुल्तानपुर में चौकी इंचार्ज को SP ने किया लाइन हाजिर, आरोपी खलासी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में एक ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस घटना के सातवें दिन, शनिवार को पुलिस कप्तान ने पयागीपुर चौकी इंचार्ज यशवंत द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर जिस खलासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह घटना बीते रविवार शाम को लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर कोतवाली नगर के पयागीपुर स्थित 400 केवी के पास हुई थी। यहां खड़े एक ट्रक में प्रयागराज निवासी ड्राइवर प्रदीप यादव का शव मिला था। ट्रक मालिक संजय खत्री ने जीपीएस के माध्यम से ट्रक को ट्रेस किया था, क्योंकि ड्राइवर से संपर्क नहीं हो पा रहा था। सिर पर मिले थे चोट के निशान, नगदी भी थी गायब मौके पर पहुंचने पर ड्राइवर प्रदीप यादव का शव ट्रक में पड़ा मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर पिछले 15 दिनों से बिहार-महाराष्ट्र रूट पर था और उसके पास कुछ नकदी भी थी, जो मौके से गायब मिली। मृतक चालक के पिता की तहरीर पर खलासी पर हुई एफआईआर पुलिस ने मृतक ड्राइवर के परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता राम अधार ने ट्रक के खलासी संजय शर्मा के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्रक मालिक ने पहले बताया था कि ट्रक में कोई खलासी नहीं था और ड्राइवर अकेले ही काम करता था। पुलिस अभी तक यह भी तय नहीं कर पाई है कि हत्या किस मकसद से की गई थी। दिनदहाड़े हुई वारदात के समय पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल हाइवे पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात के समय पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। नगर कोतवाल संदीप राय ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवकों के बीच मारपीट, चले लात-घूंसे:VIDEO बनाने वाले को पीटा, मोबाइल छीना; पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में CM योगी के दौरे से पहले हंगामा:घटिया निर्माण का विरोध कर सड़क निर्माण रुकवाया, पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment