Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में CM योगी के दौरे से पहले हंगामा:घटिया निर्माण का विरोध कर सड़क निर्माण रुकवाया, पुलिस ने हिरासत में लिया

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। शनिवार देर रात एक युवक ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई चौक से अस्पताल तिराहा होते हुए मदीना चौक तक बन रही सड़क पर हुई। गाजावाली पुलिया के पास निर्माण कार्य चल रहा था, तभी मोहल्ला आनंदपुरी निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ काला अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और काम बंद करवा दिया। अभिषेक ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जल्दबाजी में काम निपटाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अभिषेक ने सीधे मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, "आपके आने की वजह से ही सड़क बन रही है, वरना पहले कोई सुनवाई नहीं हुई... और अब भी भ्रष्टाचार हो रहा है।" वीडियो के वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। मौके पर नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी पहुंचे। उन्होंने पहले अभिषेक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने अभिषेक को मौके से पकड़कर जीप में बैठाया और थाने भेज दिया। हिरासत में लिए जाने के बाद युवक ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहा है और इसके लिए उसे जेल भी जाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेगा। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि युवक और उसके साथी निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे थे, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका थी। इसी के चलते कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक ड्राइवर हत्या, आठवें दिन भी पुलिस खाली हाथ:सुल्तानपुर में चौकी इंचार्ज को SP ने किया लाइन हाजिर, आरोपी खलासी फरार
    Next Article
    उन्नाव में पुलिस-प्रेस मैत्री मैच:पुलिस-प्रशासन-11 की टीम ने प्रेस-11 की टीम को हराया, 22 रनों से दर्ज की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment