Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, भाई-बहन समेत 3 की मौत:कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब; 9 गंभीर

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो जा घुसी। हादसे में भाई-बहन समेत 3 की मौके पर मौत हो गई। 9 लोग गंभीर घायल हैं। हादसे का CCTV भी सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के पार्ट्स 15-20 फीट दूर तक बिखर गए। उसकी छत उड़ गई। स्कॉर्पियो में सवार लोग अंदर फंस गए। गाड़ी इस तरह टूटी थी कि कोई बाहर ही नहीं निकल पा रहा था। अंदर ही दर्द से तड़पते रहे। मदद की गुहार लगाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी काटी। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हैलेट अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे। रफ्तार 100 से ज्यादा थी। सभी हरियाणा के सिरसा से बिहार के गया जा रहे थे। हादसे में डिग बड्‌डी, सिरसा (हरियाणा) के रहने वाले कार चालक बजरंग (45), बिहार के गया के रहने वाले नरेश मांझी के बेटे दिलकुश कुमार (11) और बेटी नेहा (15) की मौत हो गई। नरेश और उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर प्रयागराज की तरफ महाराजपुर के रूमा में हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए- सर्विस लेन में ट्रक खड़ाकर ड्राइवर सो रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाइवे में ट्रक सर्विस लेन में खड़ा था। तभी पीछे से स्कॉर्पियो (HR 14 M 9501) ट्रक में घुस गई। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर तुरंत ट्रक लेकर भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने करीब 13 किलोमीटर दूर तिवारीपुर ओवरब्रिज के पास उसे दबोच लिया। ट्रक चालक की पहचान आदर्श सिंह के रूप में हुई। वह मिर्जापुर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सर्विस लेन पर ट्रक खड़ा करके सो रहा था। तभी पीछे से स्कॉर्पियो घुस गई। हादसे के बाद वह डर गया और मौके से भाग निकला। स्कॉर्पियों में दो परिवार के लोग के साथ टैक्सी चालक पिता- पुत्र सवार थे झारखंड के थाना चतरा बड़े बीघा के रहने वाले वकील यादव अपने परिवार के साथ हरियाणा से घर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी कविता कुमारी, बेटी अनीशा कुमारी (10), रिया (8) भी थे। दूसरा परिवार बिहार के गया के धमना के खपिया गांव के नरेश मंडल का था। उनके साथ पत्नी सावित्री देवी, बेटी स्नेहा और नेहा के अलावा बेटा दिलकुश था। दोनों परिवार ने मिलकर बिहार और झारखंड जाने के लिए गाड़ी बुक की थी। रविवार रात 9 बजे हरियाणा के सिरसा के डिग बड्डी के रहने वाले चालक बाप-बेटे बजरंग (45) और हिमांशु (22) कार लेकर निकले थे। पत्नी ज्योति को पुलिस ने सोमवार की सुबह घटना की जानकारी दी। हादसे में ये लोग घायल हुए नरेश मांझी (40), सावित्री देवी (31), स्नेहा कुमार (8), वकील यादव (35), रिया (8), अनीशा कुमारी (10), कविता कुमारी (18), हिमांशु (22), केसर भारती (28) घायल हो गए। घायलों का हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों को अस्पताल में देखने पहुंचे DM हादसे में घायलों को देखने के लिए DM जितेंद्र प्रताप सिंह हैलट अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से हालचाल जाना। उन्होंने कहा- 2 की हालत गंभीर हैं। जबकि 7 लोग खतरे के बाहर हैं। बिहार, झारखंड और हरियाणा के लोग उसमें शामिल थे। हैलट अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने कहा- 9 घायल हमारे अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 2 की हालत गंभीर है। उन्हें ICU में भर्ती करा दिया गया है। जबकि कुछ के फ्रैक्चर भी है। अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड आर्डर डॉ. विपिन ताडा ने बताया- महाराजपुर थाना क्षेत्र में हादसे की सूचना मिली थी। घायलों को हैलेट अस्पताल भेजा गया है। घटना के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। -------------- ये खबर भी पढ़ें गोरखपुर में लड़की से बीच सड़क मारपीट, 3 पुलिसवाले सस्पेंड; दबंगों को रोकने की बजाय वीडियो बना रहे थे; SHO-चौकी इंचार्ज भी हटाए गए गोरखपुर में बीच सड़क लड़की से मारपीट मामले में 3 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। SHO और चौकी इंचार्ज को भी हटा दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की के साथ मारपीट होती रही और पुलिस तमाशबीन बनी रही। कुछ पुलिसकर्मी दबंगों को रोकने की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण चीन सागर को लेकर 14 देशों के बयान पर भड़का चीन, जापानी राजनयिक को तलब किया
    Next Article
    काशी, मथुरा और संभल विवाद:हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकराया, कहा- केस लड़कर फैसला चाहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment