Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक में घुसी स्कार्पियो, परिवार के 4 लोगों की मौत:बांदा में क्रेन की मदद से लाशें निकालीं, आजमगढ़ से लौट रहा था कारोबारी का परिवार

    15 hours ago

    1

    0

    बांदा में बेकाबू स्कॉर्पियो-N कार सिलेंडर लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में गाड़ी चला रहे कारोबारी समेत उनकी मां-दादी और चाची की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आधी कार ट्रक के नीचे आ गई। कारोबारी युवक के सीने में इंजन के कई पार्ट्स टूटकर घुस गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो में आगे बैठे कारोबारी और उनकी मां के शव निकालने के लिए क्रेन बुलवाई। जबकि, पीछे बैठे दो लोगों के शव दरवाजा खोलकर बाहर निकाले गए। हादसे में युवक की 19 साल की बहन भी घायल हो गई। हादसा गुरुवार सुबह 9 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुआ। जहां 47.8 किमी का साइन बोर्ड लगा हुआ था। यह क्षेत्र देहात कोतवाली के हथौड़ा गांव में पड़ता है। स्कॉर्पियो सवार परिवार आजमगढ़ से महोबा के कबरई जा रहा था। हादसे की तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना पढ़िए… आजमगढ़ के थाना जियनपुर के गांव रामगढ़ के रहने वाले अजीत (38) परिवार समेत महोबा के कबरई कस्बे में रहते थे। यहां उनकी टायर की शॉप है। अजीत अपनी मां प्रेमशिला (55), दादी चंद्रावती (80), चाची निशा विश्वकर्मा (40) और 19 साल की चचेरी बहन रिया को लेकर अपने दोस्त की स्कॉर्पियो-N कार से आजमगढ़ अपने कुल देवता की पूजा करने आए थे। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे अजीत सभी को लेकर कार से महोबा के लिए निकले थे। करीब 450 किमी का सफर तय करने के बाद गुरुवार सुबह 9 बजे वे बांदा के हथौड़ा गांव के पास पहुंचे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अचानक गाड़ी चला रहे अजीत को झपकी आई। झपकी आने की वजह से स्कार्पियो बेकाबू हो गई और वह आगे चल रहे सिलेंडर लदे ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि आधी गाड़ी ट्रक के नीचे आग गई। 15 फीट की गाड़ी पिचककर 6 फीट की बची। गाड़ी में ड्राइवर की स्टेयरिंग, छत और सीटबेल्ट के पास लगे तीनों एयरबैग खुले लेकिन फट गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी गई। स्कार्पियो, ट्रक में बुरी तरह फंस गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी चला रहे अजीत के शरीर में इंजन के पार्ट्स घुस गए थे। एयरबैग फटने से आगे बैठी उनकी मां प्रेमशीला और और अजीत के सिर फट गए थे। जबकि पिछली सीट पर बैठी दादी चंद्रावती और चाची निशा भी कार में फंसी हुई थीं। पिछली सीट पर बैठी बहन रिया गंभीर रूप से घायल थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। क्रेन से डीसीएम उठाई, तब कारोबारी का शव निकला अंदर फंसे 2 शवों को गाड़ी का पिछला दरवाजा खोलकर निकाला गया। जबकि अजीत का शव ड्राइविंग सीट और इंजन के बीच में फंसा हुआ था। आगे बैठी मां का शव भी डैशबोर्ड और सीट के बीच फंसा था। दोनों शवों को निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई। एक क्रेन से ट्रक को बांधकर उठाया गया। जबकि, दूसरी से कार को पीछे खिसकाया गया। इसके बाद ड्राइविंग सीट पर फंसे अजीत के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद मां की डेडबॉडी बाहर निकाली गई। अजीत के परिवार में पत्नी-दो बच्चे बांदा पहुंचे अजीत के रिश्तेदारों ने बताया- अजीत के पिता की राम विनय विश्वकर्मा की कई साल पहले मौत हो चुकी है। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। अजीत की शादी 8 साल पहले निशा के साथ हुई थी। दोनों का 7 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। हादसे के बाद परिवार में अजीत पत्नी और बच्चे बचे हैं। एसपी पलाश बंसल ने बताया- हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। परिवार वालों से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया है। घायल युवती सदमे में होने के कारण हादसे के बारे में कुछ भी बता पा रही है। उसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है। ------ ये खबर भी पढ़ें मामा की शादी में आए बच्चे को ट्रक ने रौंदा:हमीरपुर में लाठी-डंडे लेकर बाराती थाने में घुसे, मौसी ने सिपाही का कॉलर पकड़कर घुमाया जालौन के चंदरसी गांव निवासी दीपक राजपूत की बारात बुधवार को हमीरपुर के मुस्करा कस्बे स्थित विक्रम पैलेस मैरिज लॉन में आई थी। देर रात द्वारचार और जयमाल की रस्मों के बाद सुबह करीब 3:30 बजे बारात की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हे का भांजा अनिकेत (10) पुत्र राजकुमार मैरिज लॉन के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंधी-तूफान, टिनशेड के साथ 50 फीट उड़ा युवक:100 मीटर दूर खेत में गिरा; 24 घंटे में 100 मौतें, 2000 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल
    Next Article
    IPS मैडम को सैल्यूट ठोंकने वाले पसंद:नए मंत्रीजी को भौकाल चाहिए; श्मशान वाले विधायक की पत्नी भैंसा गाड़ी पर सवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment