Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आंधी-तूफान, टिनशेड के साथ 50 फीट उड़ा युवक:100 मीटर दूर खेत में गिरा; 24 घंटे में 100 मौतें, 2000 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-तूफान और तेज बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी, सीतापुर और देवरिया समेत कई जिलों के 2000 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। बुधवार शाम बरेली में 90 की रफ्तार में चली आंधी में टिन शेड के साथ 50 साल का युवक करीब 50 फीट हवा में उड़ गया। वह 100 मीटर दूर खेत में गिरा। उसका हाथ टूट गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 21, भदोही में 17 मौतें हुईं। मिर्जापुर में आंधी और बिजली गिरने से 15 लोगों की जान चली गई। फतेहपुर में 10, बदायूं में 6, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4 मौतें हुईं। बुधवार को गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या समेत 30 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, उन्नाव और प्रयागराज में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। बिजली के खंभे उखड़ गए। दीवार गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। आज यानी गुरुवार को मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज 51 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- आज से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगेगा। इससे प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। दिन के साथ रात में गर्मी पड़ेगी। 16 मई से बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में लू चलने और तपिश बढ़ने की भी संभावना है। बुधवार के मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी में मौसम की पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के भाई प्रतीक को ससुर ने दी मुखाग्नि:सपा प्रमुख ने चिता पर लकड़ी रखी, प्रणाम किया; भतीजी को चॉकलेट खिलाई
    Next Article
    ट्रक में घुसी स्कार्पियो, परिवार के 4 लोगों की मौत:बांदा में क्रेन की मदद से लाशें निकालीं, आजमगढ़ से लौट रहा था कारोबारी का परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment