Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक मेंटेनर की मौत के बाद रेल कर्मचारियों में आक्रोश:14 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे भूख हड़ताल, यूनियन ने सुरक्षा सुधार की मांग उठाई

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में पूर्वोत्तर रेलवे के लखीमपुर सेक्शन में ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रैक मेंटेनर अग्निवेश मोदनवाल की मौत के बाद रेल कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है। विभिन्न रेलवे यूनियनों और एसोसिएशनों ने एकजुट होकर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। शनिवार को ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेंटेनर यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धांजलि देने के साथ मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। कई यूनियनों ने एकजुट होकर उठाई आवाज शोकसभा में स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन, ऑल इंडिया ओबीसी कर्मचारी एसोसिएशन, एनई रेलवे मेंस कांग्रेस और पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अग्निवेश को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए संयुक्त ज्ञापन देने पर सहमति जताई। रेलवे लाइन के किनारे सुरक्षित रास्ते बनाए जाने की मांग ओबीसी एसोसिएशन के मंडल मंत्री संजय यादव ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। ट्रैक मेंटेनरों के लिए रेलवे लाइन के किनारे सुरक्षित रास्ते बनाए जाने चाहिए। पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन के महामंत्री रणविजय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तत्काल लागू करने की मांग की। स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री चंद्रशेखर पटेल ने आठ घंटे की ड्यूटी निर्धारित करने की बात कही। ड्यूटी का समय और पेट्रोलिंग दूरी घटाने की मांग एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री राकेश चंद्र वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के मुद्दे पीएनएम बैठकों में उठाए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सुरक्षा के मुद्दे पर ट्रैकमेंटेनर यूनियन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। यूनियन के मंडल मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि सुरक्षा संबंधी मांगें वर्षों से उठाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इंतजाम नहीं हुए। मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मौर्य ने 10 हजार से अधिक टीवीयू वाले समपार फाटकों को इंटरलॉक करने की मांग की। कार्यकारी अध्यक्ष विपुल पांडेय ने 12 घंटे के ड्यूटी रोस्टर को आठ घंटे करने या पात्र कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन विश्राम देने की मांग उठाई। वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव ने सुरक्षा नियमों को जमीन पर लागू करने पर जोर दिया। वहीं, इज्जतनगर मंडल अध्यक्ष हरी बाबू कश्यप ने रात में 16 से 20 किलोमीटर की पेट्रोलिंग दूरी घटाकर 8 से 10 किलोमीटर करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं हुईं तो शुरू करेंगे भूख हड़ताल संयुक्त मंडल मंत्री पवन कुमार सिंह ने कर्मचारियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने की मांग की। जोनल महामंत्री अजय कुमार सरोज ने चेतावनी दी कि 14 दिन में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की जाएगी। यूनियन ने कहा कि अग्निवेश की मौत के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा दबने नहीं दिया जाएगा। यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि हर रेल कर्मचारी के जीवन और सम्मान की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत जिले के विधायकों को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए:इन्होंने कुछ काम भी कराया या सिर्फ वादे किए, 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर बताएं
    Next Article
    कासगंज में सेवा और सहयोग का दिया संदेश:जिला जज हरवेंद्र सिंह बोले- सामर्थ्य के अनुसार सामाजिक कार्यों में सभी करें सहयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment