Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बहन की मौत:इटावा में भाई गंभीर रूप घायल, ससुराल जाते समय हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    जसवंत नगर में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मॉर्डन तहसील के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देखें घटना से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा घटनाक्रम बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के नगला देवी गांव निवासी अवधेश अपनी 23 वर्षीय बहन श्रद्धा, जो नबाब सिंह की पत्नी थी, को उसकी ससुराल विचपुरी (थाना वैदपुरा) छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते जसवंत नगर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे मॉर्डन तहसील के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धा सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार और शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान भी एंबुलेंस के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल अवधेश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग:कानपुर में भाजपा कार्यकर्ता ने लगाई होर्डिंग, योगी की तस्वीर के साथ लिखा- पीएम होंगे अगली बार
    Next Article
    राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ में बिकी:भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी टीम, 18 साल में 24 गुना बढ़ी कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment