Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन युवकों की मौत:मुजफ्फरनगर में सड़क पर चिपके शव के चिथड़े, पुलिस ने पॉलिथिन में उठाया; हरिद्वार जा रहे थे

    1 day ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि तीनों के शव के चिथड़े सड़क पर चिपक गए थे। पुलिस ने चिथड़ों को पॉलिथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। तीनों एक ही बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। सुबह 9:30 बजे पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिसके बाद ट्रक का पिछला हिस्सा उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने फरार हुए ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। यह हादसा छपार क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सिसौना कट के पास हुआ है। देखिए हादसे से जुड़ी दो तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में करीब सुबह 9:30 बजे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। बाइक जैसे ही सिसौना कट के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और संभलने का मौका भी नहीं मिला। इसी दौरान ट्रक का पिछला हिस्सा भी उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। तीनों के शव के चिथड़े हो चुके थे। चिथड़े सड़क पर बिखरे हुए थे। आसपास के लोगों ने फौरन हादसे की सूचना पुलिस को दी। रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी और छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हाइवे पर लगा जाम दुर्घटना के बाद दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सबसे पहले यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया और भीड़ को हटाया। इसके बाद शव के चिथड़ों को उठाकर पॉलिथिन में भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक फरार, तलाश जारी पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ------------------------- यह भी पढ़िए पत्नी की हत्याकर जान देने वाले ने 2 लव-मैरिज की:फुफेरी बहन के बाद गर्लफ्रेंड से शादी की, नाराज हुई तो पहली पत्नी को मारी गोली मेरे बेटे ने 5 साल पहले अपनी सगी बुआ की बेटी (फुफेरी बहन) पुख्खन से लव-मैरिज कर ली थी। दोनों को समझाया था, लेकिन वे नहीं माने। तब मंदिर में शादी करा दी थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन बाद बेटे ने दूसरी लड़की से चोरी छिपे लव-मैरिज कर ली। इससे पुख्खन नाराज हो गई और केस कर दिया। चौकी में पंचायत हुई। बेटे ने दूसरी पत्नी से नाता तोड़ दिया। फिर भी पुख्खन साथ रहने को तैयार नहीं थी। गुरुवार दोपहर को बेटा झांसी से निकला। रात को पता चला कि उसने पुख्खन को गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। पूरी खबर पढिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में टायर बदलते समय युवक की मौत:हाईवे पर खड़ी मैक्स में ट्रक ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल
    Next Article
    घर लौट रहे सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत:औरैया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment