Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में टायर बदलते समय युवक की मौत:हाईवे पर खड़ी मैक्स में ट्रक ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल

    1 day ago

    2

    0

    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़ी मैक्स पिकअप में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के समय वाहन का टायर बदला जा रहा था। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे दिल्ली से आगरा जा रही एक मैक्स पिकअप का टायर पंचर हो गया था। चालक ने वाहन को जय गुरुदेव मंदिर के पास हाईवे किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मैक्स में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की चपेट में आए दो लोग टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स के पास खड़े दो लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में कृष्णा नगर, अंबेडकर नगर निवासी 28 वर्षीय सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस के मुताबिक, टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है और घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में फरार पॉक्सो आरोपी की तलाश तेज:पुलिस का अनोखा अभियान, ढोल-नगाड़े बजवाकर लोगों से मांगी जानकारी
    Next Article
    ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन युवकों की मौत:मुजफ्फरनगर में सड़क पर चिपके शव के चिथड़े, पुलिस ने पॉलिथिन में उठाया; हरिद्वार जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment