Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत:साथी गंभीर, फर्रुखाबाद में बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा

    5 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बरोन के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। गांव खीनमिनी निवासी 25 वर्षीय बिलाल गांव में बिजली की दुकान चलाते थे और फिटिंग का काम भी करते थे। सोमवार को वह राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीगढ़ में रिश्तेदारी में बिजली फिटिंग करने के लिए गांव बछलेया निवासी मुन्नालाल के साथ गए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी बरोन के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान बिलाल ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि बिलाल दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़ा भाई जयपुर में नौकरी करता है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रेयस मिश्रा ने JEEमेंस प्रथम सत्र में दिल्ली टॉप किया:नोएडा के छात्र ने टाइम मैनेजमेंट से 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, सोशल मीडिया से दूरी बनाई
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा:जेंडर कोड त्रुटि से छात्रों को मिला स्वकेंद्र, सचिव ने DIOS को दिए गलती सुधारने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment