Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा:जेंडर कोड त्रुटि से छात्रों को मिला स्वकेंद्र, सचिव ने DIOS को दिए गलती सुधारने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के आवंटन में आ रही विसंगतियों को दूर करने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जेंडर कोड (लिंग निर्धारण कोड) में त्रुटि के कारण जिन छात्राओं को स्वकेंद्र (Home Center) की सुविधा नहीं मिल पाई है उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। ​क्या है मुख्य समस्या? ​बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कई जनपदों में परीक्षार्थियों के जेंडर कोड गलत दर्ज हो गए हैं। इस लिपिकीय त्रुटि के कारण ​कई छात्राओं को उनके स्कूल (स्वकेंद्र) के बजाय दूर-दराज के केंद्रों पर भेज दिया गया है। ​इसके विपरीत कई छात्रों को त्रुटिवश स्वकेंद्र की सुविधा मिल गई है जो नियमों के विरुद्ध है। ​नियमों का हवाला और समाधान ​सचिव ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 की केंद्र निर्धारण नीति के अनुसार, बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा अनिवार्य रूप से दी जानी है। यदि किसी कारणवश शहरी या ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को स्वकेंद्र आवंटित नहीं हो सकता, तो उन्हें उनके स्कूल से अधिकतम 07 किलोमीटर की परिधि के भीतर ही केंद्र आवंटित किया जाना चाहिए। ​बोर्ड के नए निर्देश के अनुसार जिन छात्राओं का केंद्र गलत आवंटित हुआ है उन्हें उनके स्कूल की अन्य छात्राओं के लिए निर्धारित केंद्र या निकटतम केंद्र पर शिफ्ट किया जाए। वहीं अगर किसी छात्र को जेंडर कोड की गलती से स्वकेंद्र मिला है तो उसे तत्काल हटाकर उस केंद्र पर भेजा जाए जहां उसके विद्यालय के अन्य छात्र परीक्षा दे रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद​ सचिव भगवती सिंह ने कहा कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शासनादेश का उल्लंघन होने पर संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत:साथी गंभीर, फर्रुखाबाद में बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    देवरिया में राजगीर मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत:सब्जी लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment