Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर नहर में पलटा, मिस्त्री की मौत:उन्नाव में हादसा, परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह एक खराब ट्रैक्टर की मरम्मत के दौरान उसे चेक कर रहा था। ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नसरतपुर जंगलों मऊ गांव निवासी 42 वर्षीय पप्पू पुत्र स्वर्गीय नन्हा ट्रैक्टर मिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार को उन्हें एक ट्रैक्टर की खराबी ठीक करने के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि मरम्मत के दौरान ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया और असंतुलित होकर नहर में जा गिरा। इस हादसे में पप्पू को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि पप्पू अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं। परिवार पर अचानक आई इस दुखद घटना से आर्थिक संकट भी गहरा गया है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल भाग रहा लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल:नंबर प्लेट हटाकर ले जा रहे थे लूटी इनोवा, चारो तरफ से पुलिस टीमों ने घेरकर पकड़ा
    Next Article
    कासगंज में डीएम ने एलपीजी आपूर्ति पर दिए निर्देश:अधिकारियों को गैस बुकिंग व डिलीवरी के निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment