Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में डीएम ने एलपीजी आपूर्ति पर दिए निर्देश:अधिकारियों को गैस बुकिंग व डिलीवरी के निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और सभी गैस एजेंसी धारकों को दिए गए हैं। पत्र में बताया गया है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से डिलीवरी की जा रही है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी गैस का किसी भी स्तर पर दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित उपजिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्हें सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण का नियमित एवं सघन सत्यापन करने को कहा गया है। सभी एजेंसी धारकों को गैस रिफिल की डिलीवरी पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें उपभोक्ताओं और आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने तथा गैस बुकिंग व डिलीवरी में आ रही ऑनलाइन समस्याओं में सहयोग प्रदान करने को भी कहा गया है। किसी भी उपभोक्ता के साथ असभ्य व्यवहार न करने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही, ऐसी कोई गलत खबर न फैलाने का निर्देश दिया गया है जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो। जनपद के सभी एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में हो रही है। उपभोक्ताओं को नियमानुसार अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से गैस की बुकिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। गैस एजेंसी धारकों द्वारा नियमानुसार गैस रिफिल की डिलीवरी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर नहर में पलटा, मिस्त्री की मौत:उन्नाव में हादसा, परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे
    Next Article
    यूपी टी-20 लीग में अब आईपीएल जैसा रोमांच:6 की जगह 8 टीमें लगाएंगी चौके-छक्के; रवि किशन और सुनील शेट्टी बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का जोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment