Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेस-वे तैयार, DM-SP ने किया निरीक्षण:594 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे 12 जिलों को जोड़ेगा, 29 अप्रैल को पीएम करेंगे शुभारंभ

    1 hour ago

    1

    0

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां से इसका शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन से पहले, रायबरेली जिले से गुजर रहे एक्सप्रेसवे का जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने निरीक्षण किया। मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे रायबरेली में 77.3 किलोमीटर की दूरी तय करता है। गंगा एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने रायबरेली में दो एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए हैं। इनमें से एक लालगंज तहसील के एहार गांव में और दूसरा ऊंचाहार तहसील के जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझईया में स्थित है। रायबरेली खंड पर दो रेस्ट एरिया और दो टोल प्लाजा भी बनाए गए हैं। व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रायबरेली के ऊंचाहार में 200 एकड़ का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया गया है। सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ढाई मीटर की दूरी पर रंबल स्ट्रिप लगाई गई हैं। ये स्ट्रिप ड्राइवर को झपकी आने या नींद में होने पर कंपन के माध्यम से अलर्ट करेंगी। 29 अप्रैल को होने वाले उद्घाटन के मद्देनजर, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने एसपी रवि कुमार, सीडीओ अंजुलता और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ के साथ जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझईया इंट्री प्वाइंट का निरीक्षण किया। उद्घाटन का समय नजदीक आने के कारण गंगा एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा सड़क की सफाई का काम भी तेजी से किया जा रहा है। रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली सेम इंडिया के प्रशासनिक अधिकारी अनिल पूनिया ने बताया कि यह एक्सप्रेसवे सुरक्षा की दृष्टि से अन्य एक्सप्रेसवे से बेहतर है। इस पर हर किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे और हर 10 किलोमीटर पर स्पीडोमीटर लगाए गए हैं, जो गाड़ियों की रफ्तार पर नजर रखेंगे। इन कैमरों और स्पीडोमीटर की निगरानी के लिए एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्रेमी ने गला दबाकर महिला की हत्या की:दवाई लाने के बहाने भागा, 4 माह पहले पति से अलग हुई थी
    Next Article
    लखनऊ में ट्रेन छूटने से सैकड़ों छात्रों का एग्जाम छूटा:होमगार्ड परीक्षा के सेंटर दूर होने से अभ्यर्थी हुए परेशान, धूप में गमछा लेकर आये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment