Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बुलंदशहर से लौटते समय बदायूं में हादसा, टक्कर मारकर फरार हुआ चालक

    4 hours ago

    2

    0

    बदायूं में एक बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली रोड पर तब हुआ, जब युवक बुलंदशहर से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी 22 वर्षीय अर्जुन कश्यप पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। अर्जुन बुलंदशहर में गन्ने का जूस बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। बिसौली-इस्लामनगर रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में अर्जुन कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक छा गया। परिजनों ने बताया कि अर्जुन अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने जानकारी दी कि ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करा रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में पड़ोसियों में मारपीट, महिला घायल:पुलिस ने मेडिकल कराया, 4 पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
    Next Article
    Monalisa: 'कोई मुझे छू भी कर ले तो उसका हाथ तोड़कर...', तब मोनालिसा के बयान पर हंस रहे थे सनोज मिश्रा, अब '10 बार टच किया' पर भूचाल क्यों? VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment