Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली को टैंकर ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत:हाथरस में धान बेचने मंडी जा रहे थे दोनों, ड्राइवर फरार

    20 hours ago

    4

    0

    हाथरस में हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एवरनपुर और बिछिया गांव के बीच गुरुवार देर रात सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान बेचने हाथरस कृषि उत्पादन मंडी समिति जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेल के टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। धान बेचने मंडी जा रहे थे दोनों मृतकों की पहचान 72 वर्षीय संत कुमार और उनके 45 वर्षीय भतीजे लोकेंद्र पुत्र कोमल सिंह के रूप में हुई है। दोनों इगलास कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर गांव के रहने वाले थे। वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान लेकर हाथरस मंडी जा रहे थे। गुरुवार रात करीब 1 बजे एवरनपुर और बिछिया गांव के बीच पीछे से आए तेल के टैंकर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर लगने से संत कुमार और लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह 4 बजे परिवार को मिली सूचना हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों की पहचान की। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे परिवार के लोगों को दुर्घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। चाचा-भतीजे की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने पीछे तीन-तीन संतानों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का माहौल बनाएंगे CM:12 को होगी सभा; 17 जिलों से आएंगे 12 हजार शिक्षक; 23 को होगा मतदान
    Next Article
    सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी:सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में टीम ने पीछा कर पकड़ा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment