Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- मैं कहूंगा तो इजराइल युद्ध रोक देगा:ईरान बोला- दुश्मनों के सरेंडर करने तक जंग जारी रहेगी; होर्मुज पर UN में आज वोटिंग

    6 hours ago

    2

    0

    ट्रम्प ने कहा है कि अगर वह ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को खत्म करने का फैसला लेते हैं, तो इजराइल भी उनके कहने पर तुरंत हमला रोक देगा। उन्होंने टाइम मैगजीन से बातचीत में कहा वे वही करेंगे जो मैं कहूंगा। वे अच्छे सहयोगी रहे हैं। जब मैं रुकूंगा, तो वे भी रुक जाएंगे। अगर उन्हें उकसाया नहीं गया, तो वे जरूर रुकेंगे। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू के पास ट्रम्प के समर्थन के बिना ज्यादा विकल्प नहीं हैं। दूसरी ओर ईरान की सेना ने साफ कहा है कि यह युद्ध तब तक जारी रहेगा, जब तक उसके दुश्मन सरेंडर नहीं करते। वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आज यानी शुक्रवार को बहरीन के प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इस प्रस्ताव में देशों को होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित के जरूरी सभी कदम उठाने की अनुमति देने की बात कही गई है। बहरीन के विदेश मंत्री ने कहा कि इसका मकसद दुनिया के बाजार को सुरक्षित रखना और सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक में रुकावट को रोकना है। भारत बोला- हम अकेले जिसने होर्मुज में नाविक खोए ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को एक ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। बैठक में विक्रम मिसरी ने कहा कि होर्मुज संकट में अब तक सिर्फ भारत के ही नागरिक मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज संकट में अब तक 3 भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं, ये सभी विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे। भारत ने कहा कि इस पूरे संकट का हल सिर्फ बातचीत और शांति से ही निकल सकता है। भारत ने सभी देशों से अपील की कि तनाव कम करें और आपसी बातचीत के जरिए रास्ता निकालें। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुला राशि
    Next Article
    योगी सरकार पुलिस में 81 हजार पदों पर भर्ती निकालेगी:CM बोले- ये साल युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण, सभी भर्ती टाइम पर होंगी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment