Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प फिर बोले-250% टैरिफ की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई:दोनों से कहा था लड़ाई नहीं रोकी तो अमेरिका से कारोबार बंद कर दूंगा

    13 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने के लिए दोनों देशों को 250% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों से साफ कह दिया था कि अगर लड़ाई नहीं रोकी, तो अमेरिका उनके साथ कारोबार बंद कर देगा। उनके मुताबिक, उनकी इस चेतावनी के बाद भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद कर दी। ट्रम्प बोले- दोनों देश नाराज हुए, फिर गोलीबारी रोक दी ट्रम्प ने फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु हथियार वाले देश हैं। उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि अगर वे लड़ाई जारी रखेंगे, तो अमेरिका उनके सामान पर भारी टैरिफ लगाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी चेतावनी से दोनों देश बहुत नाराज हुए, लेकिन उन्होंने गोलीबारी रोक दी और युद्ध खत्म हो गया। ट्रम्प ने कहा, “जंग के दौरान 11 विमान गिराए गए थे। मैंने इसे रुकवाया है और ऐसा करना मेरे लिए सम्मान की बात है।” भारत कई बार ट्रम्प के इन दावों को नकार चुका भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है। भारत के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति तब बनी, जब पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने संपर्क किया और कार्रवाई रोकने की मांग की। साथ ही, भारत ने ट्रम्प के इस दावे को लगातार खारिज किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान 11 विमान गिराए गए थे। भारत यह भी साफतौर पर कह चुका है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं थी। पहलगाम हमले के जवाब में शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर भारत ने पिछले साल 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस अभियान का मकसद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करना था। इनमें वे ठिकाने भी शामिल थे, जिनका इस्तेमाल पहलगाम हमले की साजिश रचने के लिए किया गया था। भारतीय सेना ने इन हमलों में आतंकियों के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद 10 मई को पाकिस्तान की ओर से औपचारिक अनुरोध किए जाने पर सैन्य कार्रवाई रोक दी गई। भारत के मुताबिक, सीजफायर पर सहमति पाकिस्तान की ओर से कार्रवाई रोकने की मांग किए जाने के बाद बनी थी, न की ट्रम्प के कहने पर। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने ईरान पर फिर हमले की चेतावनी दी: ईरान बोला- ऐसा हुआ तो खाड़ी देशों में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल काट देंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई करने की संभावना जताई है। ट्रम्प ने शुक्रवार को फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान कहा, 'हम एक और छोटा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कर सकते हैं।' पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प की ईरान पर फिर हमले की धमकी:तेहरान बोला- ऐसा किया तो समुद्र में बिछी इंटरनेट केबल काट देंगे; इससे बैंकिंग-क्लाउड सर्विस पर असर
    Next Article
    फ्रांस में हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात:आज फिर प्रदर्शन, फुटबॉल मैच टला; राष्ट्रपति मैक्रों ने छात्र संगठनों से मुलाकात की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment