Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प ने ईरान पर हमले 2 हफ्ते के लिए रोके:ईरान ने भी सीजफायर की पुष्टि की, कहा- सुप्रीम लीडर मोजतबा की सहमित से समझौता

    23 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर 2 हफ्तों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। ट्रम्प ने दावा किया यह एक दोतरफा सीजफायर होगा। उन्होंने लिखा- पाकिस्तानी PM और आर्मी चीफ के साथ बातचीत के आधार पर और इस शर्त पर कि ईरान होर्मुज पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित खोल देगा, मैं ईरान पर बमबारी और हमले दो हफ्ते के लिए स्थगित करने के लिए राजी हूं। उन्होंने कहा- हमें ईरान से 10 पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद लगभग सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अगले दो हफ्ते समझौते को अंतिम रूप देने और उसे लागू करने के लिए जरूरी होगा। हालांकि ट्रम्प के दावे पर ईरान की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले शहबाज शरीफ ने X पर बताया था कि उन्होंने ट्रम्प से ईरान को दी गई डेडलाइन दो हफ्ते बढ़ाने की अपील की है। शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान ने ईरान से भी दो हफ्तों के लिए होर्मुज खोलने की अपील की है, ताकि इसे सद्भावना के संकेत के रूप में देखा जा सके। ईरान में कई जगहों पर अटैक इजराइली एयर फोर्स ने मंगलवार को ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला किया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, यह हमले इसलिए किए गए ताकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स अपने हथियार और सैन्य सामान एक जगह से दूसरी जगह न ले जा सके। हमलों से पहले इजराइल ने ईरान के लोगों को चेतावनी दी थी कि वे शाम तक ट्रेनों से दूर रहें। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स इन रेलवे और हाईवे पुलों का इस्तेमाल हथियार और सैन्य सामान ले जाने के लिए कर रही थी। सबसे बड़ा हमला खार्ग आइलैंड पर हुआ, जहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया। ईरान का करीब 80 से 90% कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है। इसी दौरान कोम और कशान में भी पुलों को निशाना बनाया गया। काशान के पास यहयाबाद रेलवे पुल पर हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे के पुल पर भी हमला किया गया। ईरान जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर, दो हफ्ते तक हमले रोकने को तैयार ट्रंप
    Next Article
    अल्लू अर्जुन@44; NASA में जाना चाहते थे:पहली फिल्म सुपरहिट, फिर भी लुक के कारण नहीं मिला काम, 18 साल बाद पुष्पा ने सुपरस्टार बनाया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment