Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 9 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट:लखनऊ में बादल छाए, बारिश के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में गर्मी के बीच बारिश और आंधी का सिलसिला थम नहीं रहा। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को 9 जिलों अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा के आसपास आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार देर शाम लखनऊ में धूल भरी आंधी के बाद जोरदार बारिश हुई। आंधी के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। गोमती नगर में एक पेड़ कार पर गिर गया, जिससे गाड़ी टूट गई। ड्राइवर कार में ही बैठा था, वह बाल-बाल बच गया। मथुरा में दोपहर में तेज आंधी और बारिश हुई। इससे संत मलूक दास की जयंती कार्यक्रम के लिए लगाया गया टेंट उड़ गया। कार्यक्रम में सुबह मोहन भागवत शामिल हुए थे। शाम को सीएम योगी भी शामिल हुए। हालांकि, प्रशासन ने सीएम के आने से पहले ही टेंट को दुरुस्त करा दिया था। झांसी में शाम करीब साढ़े 4 बजे तेज आंधी चली। चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। कानपुर में भी तेज आंधी के चलते जाजमऊ इलाके में रामादेवी की ओर जाने वाले वाहन काफी देर हाईवे पर ही रुके रहे, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। गाजियाबाद-नोएडा, बदायूं और हाथरस में भी तेज बारिश हुई। बदायूं में दिन में अंधेरा छा गया। आगरा में आंधी से मैरिज हॉल का गेट गिर गया, जिसमें एक ऑटो दब गया। हालांकि, ऑटो का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। हाथरस में 40 किमी की रफ्तार से तेज आंधी चली। 10 से ज्यादा पेड़ गिर गए, बिजली के पोल और तार टूट गए, जिससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। ओले भी गिरेंगे। हवा की रफ्तार 60 किमी तक पहुंचेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी। पश्चिमी यूपी में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश से पारा 4-5°C लुढ़का बारिश और तेज हवाओं से प्रदेश के औसत तापमान में 4-5°C की गिरावट हुई है। पिछले 4 दिन की बात करें तो वाराणसी-कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। आंधी-बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर लागू; राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने, यूपी में पोस्टर- अखिलेश को रहमान डकैत बताया
    Next Article
    आज से तय रूट पर चलेंगे ई- रिक्शा व आटो:कानपुर यातायात विभाग ने जारी किए अलग-अलग रंगों के QR कोड, बिना कोड वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment