Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से तय रूट पर चलेंगे ई- रिक्शा व आटो:कानपुर यातायात विभाग ने जारी किए अलग-अलग रंगों के QR कोड, बिना कोड वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर नगर के शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा और ई-ऑटो के सुव्यवस्थित, नियंत्रित संचालन के लिए आज से यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने QR कोड स्टीकर अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत 25 फरवरी 2026 से रजिस्ट्रेशन और स्टीकर वितरण का अभियान शुरू किया गया। लगातार वाहन संचालकों को क्यूआर कोड स्टीकर वितरण के सम्बंध में जानकारी भी दी गई। चालकों और वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए शहर के 37 थानों और एसीपी यातायात कार्यालयों में विशेष काउंटर बनाए गए हैं। यहां वाहन मालिक अपने कागजात आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा और आधार कार्ड की कॉपी जमा कर QR कोड स्टीकर प्राप्त किया। शहर में संचालित ई-रिक्शा व ई-आटो के जिम्मेदार चालकों ने क्यूआर कोड प्राप्त भी कर लिया। शहर में इन वाहनों में क्यूआर कोड लगे भी नजर आ रहें हैं। यातायात विभाग नें निर्देश जारी किये हैं कि जिन ई-रिक्शा और ई-ऑटो का रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन हो चुका है, वे केवल निर्धारित रूट पर ही संचालित होंगे। आज से बिना क्यू आर कोड वाले ई- रिक्शा व आटो पर होगी कार्रवाई 8 अप्रैल बुधवार से बिना QR कोड, रजिस्ट्रेशन या वेरिफिकेशन के चलते पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में निर्धारित रूट के हिसाब से ही ई-रिक्शा व आटो चलाए जाने के यातायात पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 9 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट:लखनऊ में बादल छाए, बारिश के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान
    Next Article
    गोरखपुर में बदलते मौसम ने बिगाड़ी सेहत:डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में बढ़े खांसी-बुखार,उल्टी के पेशेंट, डॉक्टर बोलें-लापरवाही बनी बजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment