Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत:बहराइच में जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच के जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर एक 52 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कैसरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी इलाके निवासी वसीम अहमद (52) के रूप में हुई है। वसीम गोंडा जाने के लिए जरवल रोड स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने गए थे। इसी दौरान वे सामने से आ रही सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों के शोर मचाने पर रेलवे पुलिस और जरवल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले ही वसीम अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई गुड्डू खान ने बताया कि वसीम निजी कार्य से गोंडा जा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जरवल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन औषधि केंद्र पर महंगी दवाएं बेची जा रही:अमेठी जिला अस्पताल में लगा डॉक्टर पर मिलीभगत का आरोप
    Next Article
    मेरठ के केवी डोगरा लाइन्स में मधुमक्खियों का हमला:गेम्स पीरियड के लिए जा रहे थे तीसरी कक्षा के छात्र , बच्चों में मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment