Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:बहन के घर से पति के साथ लौट रही थी, रेलवे लाइन पार करते समय हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बहन के घर से लौट रही थी। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरौना गांव निवासी रामाश्रय प्रसाद (55) अपनी पत्नी संकेसिया देवी (50) के साथ बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव गए थे। वे अपनी साली के निधन की सूचना पर वहां गए थे। शनिवार शाम करीब 5 बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय रामाश्रय प्रसाद आगे निकल गए, जबकि उनकी पत्नी संकेसिया देवी पीछे रह गईं। जैसे ही संकेसिया देवी रेलवे ट्रैक पार करने लगीं, उसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर सुनकर पति रामाश्रय प्रसाद को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बरियारपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:ड्रमण्डगंज पुलिस ने पिता की शिकायत पर की कार्रवाई, जेल भेजा
    Next Article
    शमशाबाद में चोरों ने ईको कार के पहिए चुराए:4 KM दूर ले जाकर गाड़ी छोड़ी, दो अन्य जगह भी वारदात को दिया अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment