Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:देवरिया में दूसरे दिन हुई पहचान, पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहा था

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। शनिवार को मृतक की शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी रविंद्र प्रसाद (35) पुत्र श्यामदेव के रूप में हुई है। रविंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैतालपुर जा रहे थे। इसी दौरान बैतालपुर रेलवे स्टेशन के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने की शिनाख्त घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। शनिवार को शव की पहचान रविंद्र प्रसाद के रूप में होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ रविंद्र प्रसाद अपने परिवार में दूसरे नंबर के भाई थे। उनके बड़े भाई भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी पूजा, सात वर्षीय पुत्र रियांश और पांच वर्षीय पुत्री सन्या को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने रविंद्र को मेहनती और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बच्चों की जान बचाकर खुद डूबा:देवरिया में 12 साल के रौनक ने डूब रहे 2 बच्चों को बचाया, खुद उफनते नाले में डूबा
    Next Article
    आजमगढ़ में लेखपाल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा:ACB ने शिकायत के बाद बिछाया जाल, मिठाई की दुकान के पास हुई गिरफ्तारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment